लड़कियां फैशन के साथ हमेशा अपना लुक बदलती रहती हैं। कभी टीवी सीरियल को कॉपी करती हैं तो कभी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस के स्टाइल को फॉलो करने में लगी रहती हैं।इन दिनों टीवी शो 'इश्कबाज' की लीड एक्ट्रेस अनिका के झुमके काफी ट्रेंड में हैं। अनिका के लंबे झुमकों को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें, अनिका के स्टाइल को उनके फैंस पहले से ही काफी फॉलो करते रहे हैं। अनिका हमेशा नए- नए डिजाइन के कपड़े और ज्वैलरी पहने दिखाई देती हैं।