फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका-दीपिका नहीं ईशा अंबानी ने मेट गाला में लूट ली सारी महफिल, ड्रेस को बनने में लगे 350 घंटे

Tue, 07 May 2019 06:34 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
isha ambani
न्यूयॉर्क में आयोजित हुए मेट गाला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हर साल की तरह इस बार भी इस इवेंट में दुनियाभर के सेलेब्रिटीज जलवे बिखेरते नजर आए। इस फैशन इवेंट में देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी पहुंची थीं। शादी के बाद ईशा पहली बार किसी फैशन इवेंट में नजर आईं और अपने लुक से उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

2 of 5
ईशा अंबानी
पिंक कार्पेट के लिए ईशा ने डिजाइनर Prabal Gurung की खूबसूरत ड्रेस को चुना। बता दें पिछले साल इस इवेंट के लिए Prabal ने दीपिका पादुकोण को स्टाइल किया था। गाला नाइट की थीम को ध्यान में रखते हुए ईशा ने डीप नेक लैवेंडर कलर का गाउन पहना था।
विज्ञापन

3 of 5
isha ambani
डिजाइनर Prabal Gurung ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस ड्रेस से जुड़ी कुछ डिटेल शेयर की है। उन्होंने लिखा, इस ड्रेस को तैयार करने में 350 घंटे लगे। गाउन में क्रिस्टल हैंड एम्ब्रॉइडरी और ऑस्ट्रिच फेदर का इस्तेमाल किया गया है। 

4 of 5
isha ambani
ईशा के इस खूबसूरत गाउन पर फैदर और क्रिस्टल हैंड एम्ब्रॉइडरी का काम हुआ है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने न्यूड लिपस्टिक लगा रखी थी। इसके अलावा उन्होंने स्मोकी आइज के साथ शिमरी आईशैडो और ब्रॉन्ज मेकअप किया था, जो उनके लुक को दमदार बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
isha ambani
अपने इस प्रिंसेस लुक के साथ एक्सेसरी में ईशा ने डायमंड ईयररिंग्स, रिंग्स और ड्रॉप ईयरिंग्स कैरी किए। हेयरस्टाइल में उन्होंने लूज कर्ल कर बालों को खुला कर एक साइड किया हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें