अमेरिकन सिंगर कैटी पेरी मेट गाला में अपने यूनीक लुक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। न्यूयॉर्क में हुए दुनिया के मशहूर फैशन इवेंट मेट गाला में उन्होंने सबसे पहले अपनी लैम्प ड्रेस से लोगों का ध्यान खींचा। इसके बाद उनके चीज बर्गर लुक ने तो सारी लाइमलाइट ही लूट ली।
विज्ञापन
2 of 5
katy perry
कैटी का फैशन सेंस हर बार मेट गाला में सबसे अलग और शानदार होता है। हर बार की तरह इस बार भी वह लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुईं। अभी लैम्प ड्रेस को देख लोग हैरान ही थे कि इसी बीच उन्होंने अपने दूसरे बर्गर ड्रेस से लोगों को चकित कर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
katy perry
बर्गर ड्रेस में कैटी बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। उन्होंने सिर पर सिल्वर हैडबेंड लगा रखा है, जो उनके लुक पर काफी फब रहा है। ड्रेस के साथ-साथ उनके शूज भी काफी यूनिक हैं। शूज का कलर भी बर्गर से मैच करते हुए डिजाइन किया गया है।
4 of 5
katy perry
कैटी ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने शूज की तस्वीर शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर कैटी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह इस ड्रेस को पहनते हुए नजर आ रही हैं। ये ड्रेस मिड ओपन है।
कैटी की इस खूबसूरत ड्रेस को Jeremy Scott ने तैयार किया है। सोशल मीडिया पर कोई कैटी को क्यूट बता रहा है तो कोई उन्हें खाने की इच्छा जाहिर कर रहा है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- तुझे खाने का दिल कर रहा है।