मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकीं मानुषी छिल्लर पहली बार फिल्मफेयर अवॉर्ड का हिस्सा बनीं। इस खास मौके पर मानुषी रेड कारपेट पर जैसे ही पहुंची मानों सभी कैमरे उन्हीं पर आकर टिक गए। ऐसा हो भी क्यों ना मानुषी ने इस इवेंट में ऐसी ड्रेस पहनी थीं कि वो सभी का दिल जीत ले गईं।
विज्ञापन
2 of 4
Manushi Chhillar
इस मौके पर मानुषी ने लाल रंग की ड्रेस पहनी हुई थी जिसे फेमस डिजाइनर सोनाक्षी राज ने डिजाइन किया था। मानुषी ने अपने लुक को काफी सिंपल रखा था। स्मोकी आई मेकअप के साथ लाइट कलर की लिपस्टिक उनके लुक को और भी ग्लैमरस बना रही थी। इसके साथ ही उन्होंने सिर पर ताज पहना हुआ था।
विज्ञापन
3 of 4
Manushi Chhillar
रेड कारपेट पर आते ही मानुषी सारी लाइम लाइट ले गईं यहां तक की उन्होंने साल 2016 के मिस्टर वर्ल्ड रोहित खंडेलवाल के साथ पोज भी दिया।
दिलचस्प बात यह थी इस अवॉर्ड फंक्शन में शाहरुख खान और रणवीर सिंह ने उन्हें स्टेज पर बुलाया और जमकर डांस किया। इससे पहले मानुषी डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च पर स्पॉट की गई थीं। वहीं अगर फैशन की बात करें तो कम ही दिन में अपने स्टाइल से लोगों के बीच खास जगह बना चुकी हैं।