फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीमून के लिए रवाना हुए दीपवीर, एक बार फिर मैचिंग कलर के कपड़ों में दिखे परफेक्ट

Sun, 30 Dec 2018 03:11 PM IST
अर्पना दुबे फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Padukone and Ranveer Singh - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड की इन दिनों सबसे ज्याद चर्चा में रहने वाली खूबसूरत जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं। जिसके बाद से दोनों के बारे में खबर है कि वे हनीमून के लिए रवाना हुए हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक किसी को कोई जानकारी नहीं मिली है कि दोनों हनीमून के लिए कहा जा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Deepika Padukone and Ranveer Singh - फोटो : amar ujala
एयरपोर्ट पर दोनों एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए। इस दौरान दोनों ने एक बार फिर मैचिंग आउटफिट पहन रखे थे। एक तरफ रणवीर ने ब्लैक डेनिम के साथ ब्लैक जैकेट और टी शर्ट कैरी कर रखी थी, वहीं दीपिका ब्लैक लेदर पेंसिल स्कर्ट के साथ हाई नेक स्वेटर में नजर आईं।
विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone
अपने लुक को पूरा करने के लिए दीपिका ने ब्लैक कलर के ही एंकल लेंथ बूट्स कैरी किए। दीपिका और रणवीर का ये ब्लैक लुक सोशल मीडिया पर हर तरफ वायरल हो रहा है और लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।

4 of 5
Deepika Padukone and Ranveer Singh - फोटो : amar ujala
खबरों की मानें तो शादी के बाद रणवीर सिंह को अपनी फिल्म सिंबा के प्रमोशन की वजह से हनीमून के लिए समय निकालना मुश्किल हो रहा था, जिसके बाद दोनों अब हनीमून के लिए गये हैं। वहीं दोनों के लिए हनीमून का इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता था, क्योंकि इसी के साथ दोनों नए साल का जश्न भी मना लेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranveer Singh and Deepika Padukone - फोटो : Instagram
बात करें दोनों के वर्क फ्रंट की तो रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिम्बा’ 28 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, वहीं दीपिका जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म ‘छपाक’ में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें