फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2018 में इस एक्ट्रेस ने सबसे ज्यादा साड़ी के साथ किए एक्सपेरिमेंट, कुछ तो समझ के भी बाहर

Sat, 29 Dec 2018 05:00 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
shilpa shetty - फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी जितनी मशहूर अपनी फिटनेस और टोन्ड बॉडी के लिए है उससे कई ज्यादा वह अपने साड़ी पहनने के स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। हर कोई उनके साड़ी के साथ किए जाने वाले एक्सपेरिमेंट का दीवाना है। वैसे तो शिल्पा जो भी पहनती हैं चाहे वेस्टर्न ड्रेस हो या फिर इंडियन, वह सभी को बहुत परफेक्शन के साथ कैरी करती हैं और सभी में बला की खूबसूरत लगती हैं। आगे की स्लाइड्स में देखिए शिल्पा द्वारा साल 2018 में साड़ी के साथ किए गये एक्सपेरिमेंट...
विज्ञापन

2 of 10
shilpa shetty - फोटो : instagram
शिल्पा की यह खूबसूरत मेटालिक साड़ी डिजाइनर किरण उत्तम घोष कलेक्शन से है। उनके इस लुक को लोगों ने काफी पसंद किया था। उनके इस लुक के लिए उन्हें मोहित राय ने स्टाइल किया है, वहीं एक्सेसरीज और ज्वैलरी को रेनी ओबेरॉय ने तैयार किया है।
 
विज्ञापन

3 of 10
shilpa shetty - फोटो : instagram
शिल्पा की यह पिंक कलर की ड्रेप्ड साड़ी डिजाइनर जोड़ी शांतनु निखिल ने डिजाइन की है। लोगों को शिल्पा का इस साड़ी में ऑफ शोल्डर ब्लाउज बेहद पसंद आया। इस लुक को पूरा करने के लिए शिल्पा ने शाहिन अब्बास की गोल्डन ज्वालरी कैरी की है।
 

4 of 10
shilpa shetty - फोटो : instagram
शिल्पा का यह ड्रेस भी डिजाइनर जोड़ी शांतनु निखिल ने डिजाइन किया है, लेकिन उनका यह आउटफिट लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर शिल्पा के इस लुक को बहुत ट्रोल भी किया गया था।
 
विज्ञापन

5 of 10
shilpa shetty - फोटो : instagram
शिल्पा का यह रेड लुक भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जो कुछ लोगों को काफी पसंद आया था, वहीं बहुत सारे ऐसे लोग भी थे जिन्होंने शिल्पा के इस लुक को बकवास बताया।
 
विज्ञापन

6 of 10
shilpa shetty - फोटो : instagram
शिल्पा की यह स्लीवलेस ब्लाउज के साथ मैटलिक साड़ी भी यूजर्स के पल्ले नहीं पड़ी। उनकी यह साड़ी डिजाइनर अमित अग्रवाल के कलैक्शन से थी। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए शिल्पा ने outhouse के ईयरकफ पहन रखे थे। वहीं बात करें उनके आउटफिट की तो उन्होंने गोल्डन हील्स कैरी कर रखी थी।
 
विज्ञापन

7 of 10
shilpa shetty - फोटो : instagram
साड़ी के साथ शिल्पा के इस एक्सपेरिमेंट को भी लोगों ने ब्लंडर बताया। बता दें, शिल्पा की ये साड़ी मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की है।
 

8 of 10
shilpa shetty - फोटो : instagram
शिल्पा की व्हाइट कलर की ट्रांसपैरेंट साड़ी फैशन डिजाइन अमित अग्रवाल ने डिजाइन की है। शिल्पा की यह साड़ी लोगों को बहुत पसंद आई थी। इस लुक के लिए शिल्पा ने व्हाइट और सिल्वर कलर की हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ मिनी स्कर्ट पहनी थी और ऊपर से व्हाइट कलर की नेट वाली ट्रांसपैरेंट साड़ी को फ्रिल वाली डिजाइन में पहन रखा था।

9 of 10
shilpa shetty - फोटो : instagram
शिल्पा की इस साड़ी से सीखें कि कैसे आप सिंपल सी साड़ी को मॉडर्न स्टाइल के साथ बांध सकते हैं। अपने इस लुक के लिए शिल्पा ने हाईनेक ब्लाउज कैरी किया है, जिसकी बैलून स्लीव्स हैं। इसके साथ उन्होंने सिंपल पोल्का डॉट साड़ी को स्टाइलिश अंदाज में बांध रखा है। इसके अलावा उन्होंने वेस्ट पर इम्ब्रॉयडरी वर्क बेल्ट लगा रखी है।
विज्ञापन

10 of 10
shilpa shetty - फोटो : instagram
शिल्पा की यह साड़ी फेमस डिजाइनर फाल्गुनी पीकॉक के कलेक्शन से है। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। आप भी शिल्पा का ये लुक फॉलो कर ग्लैमरस स्टाइल पा सकती हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें