फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes में 'तोता' ही नहीं 'डायनासोर' से भी दीपिका की हो चुकी है तुलना, ये तस्वीरें हैं सबूत

Sat, 18 May 2019 03:17 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के कान फेस्टिवल (Cannes 2019) के अलग-अलग लुक सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सबसे पहले दीपिका ने ब्राउन और क्रीम गाउन में रेड कार्पेट पर एंट्री ली थी, इसके बाद उन्होंने अपने कई लुक्स अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए। सभी में वह शानदार नजर आ रही थीं।
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
अब फ्रांस से दीपिका का दूसरा रेड कारपेट लुक सामने आया, जिसमें वह लाइम ग्रीन कलर के गाउन में नजर आईं। दीपिका के इस ड्रेस को Giambattista Valli ने डिजाइन किया है। इस ड्रेस के साथ दीपिका ने साटन रोज पिंक स्कार्फ बैंड से टीमअप किया हुआ है। उनका यह  Headwear Emily London कलेक्शन से है।
विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका के दूसरे लुक की तरह यह भी मिनटों में वायरल होने लगा। सोशल मीडिया पर फैंस को उनका यह लुक कोई खास नहीं लगा। यूजर्स उनके लुक की तुलना तोते से कर रहे हैं। वहीं बहुत सारे लोगों ने दीपिका के लुक को रणवीर से इंस्पायर भी बताया।

4 of 5
Deepika Padukone
बता दें, पिछले साल भी दीपिका के कान से एक लुक को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। दरअसल दीपिका ने पिंक रफ्लडू गाउन कैरी किया था, जिसकी ड्रैमेटिक स्लीवर्स उनके लुक को अलग बना रही थी। कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए उनकी तुलना ड्रैगन से कर दी थी। तो वहीं कुछ लोग उन्हें तितली भी बुला रहे थे।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का रोल निभा रही हैं। फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें