प्रियंका चोपड़ा कान फेस्टिवल के बाद हुई पार्टी के लुक को लुकर सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। रेड कारपेट पर ग्लिटरी गाउन के बाद प्रियंका ने पार्टी के लिए कोई गाउन न पहनकर लैवेंडर फिश स्केल मिडी ड्रेस में नजर आईं।
विज्ञापन
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
प्रियंका की यह ड्रेस Fendi ब्रांड की है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने डायमंड ईयरिंग्स और व्हाइट पंप हील्स टीमअप की हैं। प्रियंका की हील्स भी Fendi कलेक्शन से ही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
इसके अलावा प्रियंका ने ब्राउन लिपस्टिक के साथ ब्लू आईलाइनर लगा रखा है, जो बिल्कुल उनके लुक पर नहीं जा रहा। इसके अलावा प्रियंका ने हेयरस्टाइल में बन बनाया हुआ है।
4 of 5
प्रियंका
- फोटो : instagram
फैंस को प्रियंका का यह लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया। इससे पहले कान में उनके रेड कारपेट लुक से भी फैंस निराश हुए थे। यूजर्स उनकी ड्रेस से लेकर फुटवियर को वाहियात बता रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा- दिन-ब-दिन आपके फैशन सेंस को क्या होता जा रहा है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- ड्रेस से लेकर जूतों तक सब बकवास। एक ने तो उन्हें फैशन क्लास लेने तक की सलाह दे डाली।