फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जैसी साड़ी में नजर आईं आलिया-कटरीना, खुद ही तय करें किसका लुक है बेहतर

Thu, 28 Feb 2019 03:07 PM IST
Sumit kumar फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
alia bhatt katrina kaif
सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की कुछ ट्रेडिशनल वियर की तस्वीरें छाई हुई हैं, जो उनकी फ्रेंड की शादी से हैं। इन तस्वीरों में वह एक से बढ़कर एक लुक में नजर आ रही हैं। इनमें से एक लुक में आलिया ने शरारा साड़ी पहनी है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आए दिन साड़ी के साथ एक्सपेरिमेंट करती नजर आती रहती हैं। इस लिस्ट में शरारा साड़ी जुड़ गई है। आलिया की जिस साड़ी की हम बात कर रहे हैं ठीक इसी साड़ी में कटरीना कैफ भी नजर आ चुकी हैं। आइए एक नजर डालते है दोनों के लुक पर...
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी की इन तस्वीरों में आलिया बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसमें उन्होंने अपने जैसी ही खूबसूरत ब्लू कलर की शरारा साड़ी पहन रखी है। आलिया ने शरारा, ब्लाउज और दुपट्टे को ड्रेप कर साड़ी का लुक दिया था। आलिया की यह साड़ी मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से है।
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया ने चोकर नेकपीस के साथ मांग टीका लगा रखा था। बात करें आलिया के मेकअप की तो लाइट मेकअप के साथ न्यूड पिंक लिपस्टिक और मेसी पोनी उनके लुक को शानदार बना रही थी। उनकी ज्वैलरी में पिंक शेड था जो उनके लुक पर परफेक्ट लग रही थी।

4 of 5
katrina kaif
बीते दिनों एक इवेंट में कटरीना भी मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई रेड कलर की शरारा साड़ी में नजर आईं। कटरीना ने शरारा को सेक्विन चोली और शियर दुपट्टे को साड़ी की तरह ड्रेप कर पहना था। आलिया और कटरीना की साड़ी काफी हद तक एक जैसी है। दोनों की साड़ी का कलर अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
katrina kaif
अपने लुक को पूरा करने के लिए कटरीना ने लाइट मेकअप के साथ खूबसूरत नेकलेस पहना था। इसके साथ ही उन्होंने बालों को खुला कर रखा था। शरारा साड़ी में आलिया और कटरीना ने खुद को एक दूसरे से बिल्कुल जुदा अंदाज में फैंस के सामने पेश किया। खैर, हमें तो दोनों का लुक परफेक्ट लगा, लेकिन आपको किसका लुक ज्यादा खास लगा ये कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें