फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म के प्रमोशन में बार-बार कृति सेनन ने किया फैशन बलंडर, आखिरकार इन लुक से लोगों को किया इम्प्रेस

Thu, 28 Feb 2019 02:45 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
kriti sanon
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म 'लुका छुपी' के प्रमोशन में जोरो शोरों से जुटी हुई हैं। इस फिल्म में उनके को-स्टार कार्तिक आर्यन हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के लुक की तस्वीरें छाई हुई हैं। प्रमोशन के दौरान कृति के बार बार फैशन बलंडर से फैंस निराश थे, लेकि पिछले दो लुक में उन्होंने अपने ग्लैमरस लुक से एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। आगे की स्वाइड्स में देखें प्रमोशन के दौरान के कृति के अलग अलग लुक...
विज्ञापन

2 of 7
kriti sanon
मुंबई के जुहू में एक प्रमोशन इवेंट के दौरान कृति पीले कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस में नजर आई थीं। कृति की यह ड्रेस लोगों को बिल्कुल समझ नहीं आई। दरअसल उनकी ड्रेस में स्लिट, रफल और जैकेट मेल नहीं खा रहे हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने हूप इयरिंग्स और गोल्डन गोगल्स लगा रखे हैं। इसके अलावा उन्होंने पिंक लिपस्टिक के साथ बालों को वेवी कर्ल कर खुला किया हुआ है।
विज्ञापन

3 of 7
kriti sanon
इससे पहले कृति कनिका गोयल की डिजाइन की हुई शोर्ट मल्टीकलर ड्रेस में नजर आईं थीं। इस लुक के लिए उन्हें सुक्रति ग्रोवर ने स्टाइल किया था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप के साथ रेड लिप्सटिक लगा रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने मैसी बालों में पोनीटेल बना रखी थी। कृति का यह लुक भी लोगों को पसंद नहीं आया। लोगों को उनकी ड्रेस में लगी बेल्ट बिल्कुल समझ नहीं आई।

4 of 7
kriti sanon
कृति का यह तीसरा लुक भी फैशन बलंडर की लिस्ट में शामिल है। इसमें उन्होंने जारा ब्रांड की येलो और ब्लैक कलर की प्रिंटेड ड्रेस पहन रखी है। इस ड्रेस के साथ शीर जैकेट ने उनके लुक को और खराब बना दिया। कृति ने अपनी इस ड्रेस के साथ स्ट्रेपी हील्स और बहुत प्यारा हेयरस्टाइल किया हुआ है।
विज्ञापन

5 of 7
kriti sanon
अपने इस लुक में कृति डिजाइनर अनामिका खन्ना के डिजाइन किए आउटफिट में नजर आईं, लेकिन उनका ये लुक भी फैशन के एग्जाम में फेल रहा। उन्होंने टैसल्स कॉलर टॉप के साथ ब्लैक फ्लेयर पैंट कैरी कर रखी थी। लोगों को उनका यह लुक एक आंख नहीं भाया।
विज्ञापन

6 of 7
kriti sanon
अपने लेटेस्ट लुक में कृति ने ग्रीन कलर के क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग जॉगर्स और ब्लेजर पहना है। कृति के इस स्टाइलिश लुक के लिए सुकृति ग्रोवर ने उन्हें स्टाइल किया है। इस लुक को उन्होंने सिल्वर हील्स और गोल्डन इयरिंग्स के साथ कंप्लीट किया है। कृति का यह लुक लोगों को पसंद आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kriti sanon
हाल ही में कृति मुंबई एयरपोर्ट पर व्हाइट शर्ट ड्रेस में स्पॉट हुई थीं, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने पिंक और व्हाइट कलर का स्ट्रिप्ड जैकेट कैरी किया हुआ था। इस ड्रेस को उन्होंने व्हाइ स्नीकर्स के साथ टीम अप किया है। कृति के इस लुक की भी फैंस ने काफी तारीफ की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें