फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion : इंडियन के साथ वेस्टर्न ड्रेस में भी जलवा बिखेरती हैं पूजा हेगड़े, देखें तस्वीरें

Mon, 16 Jan 2023 03:54 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
पूजा हेगड़े - फोटो : instagram
Fashion : ग्लैमर की दुनिया में मशहूर अदाकारा पूजा हेगड़े किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने ना सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि तमिल और तेलगु फिल्मों में भी बराबर काम किया है। पूजा अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन वो सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज पोस्ट करके लोगों को अपनी अदाओं का दीवाना बना देती हैं। 

चाहे वेस्टर्न आउटफिट हो या फिर ट्रेडिशनल, पूजा का हर अंदाज लोगों को भा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी को स्टाइलिश के साथ-साथ खूबसूरत दिखना है तो उन्हें पूजा हेगड़े से प्रेरणा लेनी चाहिए। इसी के चलते आज हम आपको पूजा के कुछ ऐसे लुक्स के बारे में बताएंगे जिनके टिप्स लेकर आप भी जलवा बिखेरने को तैयार हो सकती हैं। ये ऐसे लुक्स हैं जिन्हें आप किसी त्योहार, शादी के कार्यक्रमों के अलावा क्लब की पार्टियो मे भी कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
रेड साड़ी में बिखेरा जलवा - फोटो : instagram
रेड साड़ी में बिखेरा जलवा 

लाल रंग की साड़ी में पूजा हेगड़े का ये लुक वाकई देखने लायक है। अगर आप किसी इवेंट में साड़ी पहनने का सोच रहीं है तो पूजा के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
कैजुअल लुक में कूल अंदाज - फोटो : instagram
कैजुअल लुक में कूल अंदाज

अगर आप पिकनिक या लंच पर जा रही हैं तो पूजा के इस लुक से टिप्स लेकर खुद को तैयार कर सकती हैं। 

4 of 7
शरारा में शरारती लुक - फोटो : instagram
शरारा में शरारती लुक 

अगर आपके घर में शादी है तो हल्दी के कार्यक्रम में आज इस तरीके का शरारा सूट पहन सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
शॉर्ट ड्रेस - फोटो : instagram
शॉर्ट ड्रेस 

क्लब में पार्टी करने जाने के लिए आप पूजा जैसे इस लुक को कैरी कर सकती हैं। इस लुक को कैरी करने के बाद लोग आप पर से नजर नहीं हटा पाएंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
येलो साड़ी में दिखी शालीनता - फोटो : instagram
येलो साड़ी में दिखी शालीनता 

अगर किसी त्योहार पर आप भारतीय अंदाज मे तैयार होना चाहती हैं तो  पूजा हेगड़े जैसी सिल्क की साड़ी और गजरा एक बेहतर ऑप्शन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बॉडीकॉन मिरर ड्रेस में दिखीं कमाल - फोटो : instagram
बॉडीकॉन मिरर ड्रेस में दिखीं कमाल

कॉकटेल पार्टी के लिए इस तरह की ड्रेस एक बेहतर चुनाव हो सकती है। बस इस तरह की ड्रेस को चुनते समय इसकी फिटिंग का खास ध्यान रखें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें