फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: अगर दिखना है श्वेता तिवारी की तरह यंग, तो इस स्टाइल में कैरी करें ट्रेडिशनल आउटफिट

Mon, 16 Jan 2023 11:18 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अगर दिखना है श्वेता तिवारी की तरह यंग, तो इस स्टाइल में कैरी करें ट्रेडिशनल आउटफिट - फोटो : instagram
Fashion Tips: अगर बी टाउन की ग्लैमरस एक्ट्रेस की बात करें तो श्वेता तिवारी का नाम लिस्ट में काफी ऊपर होगा। श्वेता तिवारी ने 10 साल से भी ज्यादा समय टीवी इंड्रस्टी में गुजारा है। समय बीतने के साथ-साथ उन्होंने खुद को और भी ज्यादा फिट बनाया है। इतना ही नहीं आज के समय में श्वेता तिवारी को लोग स्टाइल आइकॉन मानने लगे हैं।

श्वेता तिवारी अपने हर एक लुक की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। जिससे नजरें हटाना काफी मुश्किल हो जाता है। बी टाउन की इस एक्ट्रेस के एथनिक लुक को लोग काफी पसंद करते हैं। इसी के चलते आज हम आपको श्वेता तिवारी के ऐसे एथनिक लुक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे टिप्स लेकर आप भी किसी पार्टी में ग्लैमरस के साथ-साथ बला की खूबसूरत लग सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
लहंगे में श्वेता तिवारी - फोटो : instagram
लहंगे में श्वेता तिवारी 

वैसे तो एक्ट्रेस श्वेता तिवारी हर लुक में कातिलाना लगती है, पर जब पीले रंग के लहंगे की तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की तो हर कोई उनके इस लुक को देखता रह गया। ये लहंगा काफी हैवी था। इससे मिलता-जुलता लहंगा आप बाजार से 2500- 4000 रुपये में खरीद सकते हैं।

हल्दी जैसे कार्यक्रम में आप इसे कैरी कर सकते हैं। ग्रीन रंग की स्टोन ज्वैलरी लुक को कंप्लीट करेगी। वहीं अगर बात करें हेयर स्टाइल की तो इस लहंगे के साथ बन बनाकर उसपर गजरा लगा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
फ्लोरल सूट में गजब दिखीं एक्ट्रेस - फोटो : instagram
फ्लोरल सूट में गजब दिखीं एक्ट्रेस

वैसे तो श्वेता तिवारी का ये सूट अम्ब्रे बाई पलक ने डिजाइन किया है, पर आप इससे मिलता हुआ आउटफिट 1000 से 2000 रुपये तक में खरीद सकते हैं। इस आउटफिट की फ्लेयर काफी होने की वजह से इसका लुक काफी शानदार लगता है। ऐसे सूट के साथ या तो सिल्वर या फिर एंटीक ज्वैलरी ही अच्छी लगेगी। खुले बाल इस लुक को कंप्लीट करने में मदद करेंगें।

4 of 5
स्वीकेन साड़ी में श्वेता तिवारी - फोटो : instagram
स्वीकेन साड़ी में श्वेता तिवारी 

श्वेता तिवारी की इस साड़ी को अदब बाई मेहर ने डिजाइन किया है। इस तहर की साड़ी आपको मार्केट में 2000 से 4000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। ऐसी साड़ी के साथ साटन कपड़े के ब्लाउज आपके लुक में चार चांद लगाएंगें। इसके साथ स्टोन इयररिंग्स भी कमाल लगेंगे। कॉकटेल पार्टी में ये साड़ी और इस पर खुले बाल देखकर हर कोई आपको ही देखता रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लाल की साड़ी में लगीं गजब - फोटो : instagram
लाल रंग की साड़ी में लगीं गजब

कुछ समय पहले श्वेता तिवारी ने लाल रंग की साड़ी में अपनी फोटोज शेयर की थीं। जिसे देखकर हरकोई उनका दीवाना हो गया। इस साड़ी के साथ श्वेता तिवारी ने ब्लैक कलर का ब्लाउज पहना था जोकि फुल स्लीव था। हैवी इयररिंग और खुले बालों की वजह से उनका लुक काफी ग्लैमरस लग रहा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें