फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Kaushal: कूल दिखने के लिए विक्की कौशल से लें टिप्स, देखकर लड़कियां करेंगी तारीफ

Thu, 08 Jun 2023 03:02 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप गर्मियों के मौसम में कूल दिखना चाहते हैं तो विक्की कौशल के लुक्स से टिप्स ले सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Vicky Kaushal - फोटो : instagram
Vicky Kaushal: विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके लोगों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में विक्की ने अपनी एक्टिंग की वजह से लोगों का दिल जीता है। एक्टिंग के साथ-साथ एक और वजह भी है, जिसके कारण विक्की लोगों का दिल जीतने में कामयाब होते हैं, और वो है उनका फैशन सेंस। दरअसल, लड़कियों की तरह ही लड़कों को भी स्टाइलिश दिखना बेहद पसंद होता है। इसके लिए वो अपने पसंदीदा एक्टर के लुक्स देखते हैं।

आज-कल लड़कों को एक्टर विक्की कौशल के लुक्स काफी पसंद आ रहे हैं। ऐसे में आज के लेख में हम आपको विक्की के ही बेस्ट लुक दिखाने जा रहे हैं।  विक्की के समर लुक्स बेहद कूल होते हैं, जिसे कोई भी आसानी से कैरी कर सकता है। अगर आप गर्मियों के मौसम में कूल दिखना चाहते हैं तो विक्की कौशल के लुक्स से टिप्स ले सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Vicky Kaushal - फोटो : instagram
ऑल व्हाइट लुक

गर्मी के मौसम में आप ऐसा ऑल व्हाइट लुक कैरी कर सकते हैं। इसे पहनकर आप कंफर्टेबल भी रहेंगे। ये देखने में भी स्टाइलिश दिखता है। 
विज्ञापन

3 of 6
Vicky Kaushal - फोटो : instagram
प्रिंटेड शर्ट

इस तरह की प्रिंटेड शर्ट पहन कर आप गर्मी में भी कूल दिख सकते हैं। अगर कहीं घूमने जा रहे हैं, तो ऐसी शर्ट कैरी करें। इसके साथ चश्मा लगाना ना भूलें। 

4 of 6
Vicky Kaushal - फोटो : instagram
ब्लैक एंड व्हाइट
 
प्रिंट वाली व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक जींस गर्मियों के मौसम में काफी परफेक्ट लगती है। आप भी ऐसी शर्ट अपने कलेक्शन में शामिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Vicky Kaushal - फोटो : instagram
ऑल ब्लैक लुक

वैसे तो गर्मी में ब्लैक रंग पहनकर गर्मी लगती है, पर फिर भी अगर आप स्टाइलिश दिखना चाहते हैं तो ऑल ब्लैक लुक कैरी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Vicky Kaushal - फोटो : instagram
ऑरेंज शर्ट

इस तरह की ऑरेंज शर्ट पहनकर आप गर्मियों में कूल दिख सकते हैं। इसके साथ स्ट्राइप वाली पैंट काफी बेहतर लगेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें