फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fancy Blouse Design: ऐसे ब्लाउज के साथ 300 रुपये की साड़ी भी लगेगी 3000 की, बनवाने के लिए सेव कर लें डिजाइन

Wed, 28 May 2025 01:34 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Latest blouse designs 2025: यदि आप भी किसी सस्ती सी साड़ी को स्टाइलिश तरह से कैरी करना चाहती हैं, तो उसके लिए अलग और फैंसी ब्लाउज बनवाएं। यहां हम आपको इसके लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
ऐसे ब्लाउज के साथ 300 रुपये की साड़ी भी लगेगी 3000 की - फोटो : instagram
Latest blouse designs 2025: साड़ी एक ऐसा परिधान है, जो हर भारतीय महिला के कलेक्शन में शामिल होता है। महिलाएं चाहे किसी भी उम्र में हों, वो साड़ी पहनना पसंद करती हैं। यही वजह है कि महिलाओं के पास सस्ती से सस्ती और महंगी से महंगी साड़ी भी होती है।

महंगी साड़ी तो अपने आप में ही अलग से दिख जाती है, लेकिन ज्यादातर महिलाओं को सस्ती साड़ी स्टाइल करने का सही तरीका नहीं पता होता है। जबकि साड़ी चाहे कितनी भी सस्ती हो, उसके साथ फैंसी ब्लाउज पहनकर आप उसका पूरा लुक ही बदल सकते हैं।

इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसे ब्लाउज की डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे अगर आप 300 रुपये की साड़ी के साथ भी पहनेंगी तो उसकी कीमत 3000 लगने लगेगी। ये सभी डिजाइन सेव करके रख लें, ताकि जरूर पड़ने पर ऐसे ब्लाउज आप बनवा सकें। 
विज्ञापन

2 of 7
डोरी वाला बैकलेस ब्लाउज - फोटो : instagram
डोरी वाला बैकलेस ब्लाउज

युवा लड़कियों की पसंद की बात करें तो उन्हें इस तरह के ब्लाउज काफी पसंद आते हैं। इस तरह के बैकलेस ब्लाउज काफी ग्लैमरस लुक भी देते हैं, जिस कारण इन्हें कैरी करके लुक एकदम बदल सा जाता है। यदि आपको भी ग्लैमरस दिखना पसंद है तो किसी भी सिंपल साड़ी के साथ डोरी वाला ऐसा ही बैकलेस ब्लाउज कैरी करें। 
विज्ञापन

3 of 7
हॉल्टर नेक ब्लाउज - फोटो : instagram
हॉल्टर नेक ब्लाउज

बहुत सी महिलाओं को ज्यादा डीपनेक ब्लाउज असहज कर देता है, लेकिन वो स्लीवलेस कैरी कर लेती हैं। ऐसी महिलाओं के लिए ये हॉल्टर नेक वाला ब्लाउज परफेक्ट रहेगा। इसे किसी तरह की साड़ी के साथ भी कैरी किया जा सकता है। चाहें तो इसे कॉन्ट्रास्ट में तैयार कराएं, ताकि ब्लाउज की डिजाइन उभर कर सामने आए।  
 

4 of 7
मिरर वर्क स्लीवलेस ब्लाउज - फोटो : instagram
मिरर वर्क स्लीवलेस ब्लाउज

मिरर वर्क के आउटफिट आजकल काफी चलन में हैं। ऐसे में आप भी इस तरह के ब्लाउज को बनवा सकती हैं। मिरर वर्क के ब्लाउज उस साड़ी के लुक में चार चांद लगा देंगे, जो एकदम प्लेन होगी। बॉर्डर वाली साड़ी के साथ भी ऐसे मिरर वर्क वाले ब्लाउज परफेक्ट लगते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
ट्यूब ब्लाउज - फोटो : instagram
ट्यूब ब्लाउज

कुछ अलग लेकिन ग्लैमरस पहनना है तो ट्यूब ब्लाउज से बेहतर आपके लिए कुछ नहीं हो सकता। इसे पहनने से पहले एक बार ट्राई करके देख लें, कि आप इसे कैरी करके सहज हैं या नहीं। कई बार महिलाएं ऐसे ब्लाउज बनवा तो लेती हैं, लेकिन इसे पहनने में असहज रहती है। ये ब्लाउज आपकी सस्ती साड़ी को महंगी बना देगा।
विज्ञापन

6 of 7
कोर्सेट स्टाइल ब्लाउज - फोटो : Instagram
कोर्सेट स्टाइल ब्लाउज

कोर्सेट स्टाइल टॉप के बारे में हर लड़की जानती होगी, पर क्या कभी आपने कोर्सेट ब्लाउज के बारे में सुना है ऐसा ब्लाउज आपको बॉस लेडी लुक देने का काम करता है। कोर्सेट वाले ब्लाउज को बनवाकर आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पफ स्लीव ब्लाउज - फोटो : instagram
पफ स्लीव ब्लाउज

यदि एक्सपोज करने वाले ब्लाउज आपको नहीं भाते हैं तो ऐसे पफ स्लीव वाले ब्लाउज को अपने कलेक्शन में शामिल करें। ये फुल स्लीव भी होते हैं, और देखने में भी काफी अच्छे लगते हैं। इसलिए ऐसे ब्लाउज को भी अपने कलेक्शन में शामिल करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें