फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: आंखों का मेकअप करने में काम आएंगे ये टिप्स, एक बार जरूर करें ट्राई

Wed, 19 Jan 2022 02:17 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आंखों का मेकअप - फोटो : Pixabay
चेहरे को खूबसूरत दिखाना है तो आंखों का मेकअप बहुत जरूरी है। लेकिन ये भी एक कला है। अगर आपको मेकअप एक्सपर्ट जैसा लाइनर लगाना या मेकअप करना नहीं आता तो एक बार इन ट्रिक्स को आजमाएं। कॉलेज जाने से लेकर दोस्तों के साथ आउंटिग के लिए भी सिंपल आई मेकअप लुक को बदल देता है। तो चलिए जानें किस तरह से करें आंखों का मेकअप की हर मौके पर आपका लुक परफेक्ट और खूबसूरत नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 5
आंखों के आसपास के एरिया पर प्राइमर का इस्तेमाल जरूर करें। - फोटो : Pixabay
आंखों का मेकअप शुरू करने से पहले आंखों के आसपास के एरिया पर प्राइमर का इस्तेमाल जरूर करें। ये आपके काजल और लाइनर को लंबे समय तक टिकने में मदद करेंगे। वहीं अगर आप आई शैडो लगाने वाली हैं तो प्राइमर एक बेस की तरह काम करेगा और आई शैडो के रंग अच्छी तरह से नजर आएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
हर तरह की आंखों के लिए और मौके के हिसाब से ही आई शैडो का कलर चुनें। - फोटो : Pixabay
आई शैडो का चुनाव हो सही
हर तरह की आंखों के लिए और मौके के हिसाब से ही आई शैडो का कलर चुनें। जैसे की हुडेड आईज को ग्लिटर वाले आई शैडो का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वहीं अगर आप दिन के किसी मौके पर जाना चाहती हैं तो हल्के रंग के आई शैडो का चुनाव करें। मैट कलर के आई शैडो दिन के मौके पर ज्यादा अच्छे लगते हैं। 

4 of 5
आंखों के निचले हिस्से पर भी थोड़ी मात्रा में आई शैडो लेकर पतले ब्रश से लगाएं। - फोटो : Pixabay
आई शैडो के दो से तीन कलर को अच्छी तरह से ब्रश की मदद से ब्लेंड करने के बाद ही आई लाइनर लगाएं। साथ ही ध्यान रखें कि आंखों के निचले हिस्से पर भी थोड़ी मात्रा में आई शैडो लेकर पतले ब्रश से लगाएं। साथ ही काजल भी जरूर लगाएं। तभी आपके आंखों का मेकअप खूबसूरत नजर आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सबसे आखिरी में मस्कारे का इस्तेमाल करें। - फोटो : insatgram
आई शैडो और लाइनर को सही तरीके से लगाने के बाद सबसे आखिरी में मस्कारे का इस्तेमाल करें। हो सके तो मस्कारे से पहले पलकों को आई लैश कर्लर की मदद से कर्ल करें। इससे पलकों पर भारीपन आ जाता है और वो देखने में सुंदर लगते है। हालांकि अगर आपके पास ये उपकरण नही है तो परेशान ना हो मस्कारे की दो कोट पलकों को खूबसूरत दिखाने में मदद करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें