फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Patani: दिशा पाटनी ने बिकिनी छोड़ पहने ऐसे कपड़े, तस्वीरें देखते रह गए फैंस

Wed, 19 Jan 2022 01:42 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिशा पाटनी का लहंगे में खूबसूरत लुक - फोटो : Instagram/dishapatani
दिशा पाटनी अक्सर ही बोल्ड लुक में नजर आती हैं। शार्ट्स के साथ ही वो ज्यादातर बिकिनी में तस्वीरें साझा करती हैं। जिसमे वो अपनी स्लिम फिगर को फ्लांट करती हैं। वहीं उनकी बिकिनी तस्वीरें फैंस को खासा पसंद आती हैं। हालांकि दिशा कैजुअल आउटिंग के लिए ज्यादातर शार्ट्स में नजर आती हैं। लेकिन इस बार दिशा ने बिकिनी और शार्ट्स छोड़ लहंगा पहने पोज दे रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दिशा पाटनी अर्पिता मेहता के लहंगे में आई नजर - फोटो : instagram
दरअसल, दिशा पाटनी की तस्वीर सामने आई है। जिसमे वो रेड ब्राउन शेड के लहंगे को पहने दिख रही हैं। डिजाइनर अर्पिता मेहता के डिजाइन किए इस लहंगे में दिशा का लुक परफेक्ट नजर आ रहा है। अर्पिता मेहता के सिग्नेचर स्टाइल इस लहंगे में प्रिंटेड स्कर्ट के साथ फुलकारी वर्क वाला ब्लाउज ऐड किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
दिशा पाटनी का स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज - फोटो : instagram
हालांकि इस लुक के साथ ही दिशा ने ग्लैमर और बोल्डनेस का तड़का लगाया है। ट्यूब टॉप डिजाइन के ब्लाउज पर पतली स्ट्राईप लगी है। जिसकी स्वीटहार्ट नेकलाइन दिशा के ऊपर जंच रही है। वहीं इस खूबसूरत से लहंगे के साथ लहरिया प्रिंट का दुपट्टा मैच किया गया है। जिसके किनारे पर गोटा वर्क है। 

4 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram/dishapatani
बात करें दिशा के मेकअप की तो विंग्ड आईलाइनर के साथ कुंदन का चोकर नेकपीस और हाथों में कंगन के साथ इस आउटफिट को मैच किया गया है। वहीं खुले लाइट वेवी कर्ली हेयरस्टाइल में दिशा का लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिशा पाटनी का ग्लैमरस लुक - फोटो : Instagram/dishapatani
बता दें कि दिशा अक्सर ही अपनी बिकिनी तस्वीरों से सोशल मीडिया पर आग लगाती हैं। पिछले दिनों ही गुलाबी रंग की बिकिनी में साझा तस्वीर इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हुई थी। दिशा पाटनी आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म राधे में नजर आईं थीं। वहीं उनकी आने वाली फिल्मों में एक विलेन 2 शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें