फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट दिखने की चाह है तो आलमारी में रखिए ये पांच तरह की साड़ी, हर मौके के लिए होंगी परफेक्ट

Wed, 29 Jan 2020 04:23 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : insatgram
साड़ी एक ऐसा परिधान है जो फार्मल वियर से लेकर पार्टी वियर तक में आसानी से पहना जा सकता है। इसीलिए हर गृहणी से लेकर कामकाजी महिलाओं के  पास साड़ियों का एक ऐसा कलेक्शन होना चाहिए जिसे वो जब चाहें जहां चाहे पहन सकें। आजकल तो बॉलीवुड की हीरोइनें भी अक्सर साड़ी में नजर आ जाती हैं। जिनमें उनका लुक गजब ढाता है। इसलिए हर लड़की अपनी वार्डरोब में इन साड़ियों को जरूर शामिल करना चाहिए।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : social media
बनारसी सिल्क साड़ी
बनारस की मशहूर सिल्क की साड़ी, जिसमें जरी की बुनाई होती है। बेहद खास होती हैं। महिला होने के नाते एक बनारसी सिल्क की साड़ी आपकी वार्डरोब में जरूर होनी चाहिए। शादी-विवाह के मौके पर आप इस खूबसूरत सिल्क की साड़ी को पहन अलग लुक में नजर आएंगी।


 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : social media
तांत की साड़ी
ऑफिस में फार्मल वियर के साथ ही थोड़ा ट्रेडिशनल टच चाहिए तो बंगाल की मशहूर तांत की साड़ी जरूर होनी चाहिए आपके वार्डरोब में। सूती धागों से बनीं और महीन जरी के धागों से बने बार्डर की वजह से इस साड़ी का लुक बिल्कुल अलग सा होता है। बहुत ही महीन कपड़े में होने के कारण ये साड़ी पहनने में भी बहुत आरामदायक होती है। इस साड़ी को आप ऑफिस से लेकर छोटे-मोटे मौकों पर बड़े ही आसानी से पहन सकती हैं।

 

4 of 6
fashion - फोटो : social media
बंधेज साड़ी
बंधेज या बांधनी साड़ी का लुक बिल्कुल ही अलग होता है। अगर आपको हर खास मौके पर साड़ी पहनना पसंद है तो इस साड़ी को भी अपनी वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। गुजरात और राजस्थान की मशहूर इस साड़ी में छोटे-छोटे रंग-बिरंगे डिजाइन बने होते हैं। इस साड़ी को आप किसी भी मौके पर पहन सकती हैं।


 
विज्ञापन

5 of 6
हल्के फैब्रिक में नेट या ऑर्गेंजा सिल्क की साड़ी नई उम्र की लड़कियों के लिए बेस्ट हैं। अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है तो इस तरह की साड़ी को ट्राई करें। ये आपको खूबसूरत लुक देने के साथ ही फैशन में भी रखेंगी। आजकल करीना कपूर, आलिया भट्ट से लेकर कई सारी हीरोइनें इस साड़ी में नजर आ चुकी हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : social media
चिकन की साड़ी
लखनऊ की मशहूर चिकनकारी वाली साड़ी का लुक भी बहुत ही खूबसूरत लगता है। ऑफिस वियर या पार्टी वियर दोनों जगह इसे बड़े ही ग्रेसफुली तरीके से कैरी किया जा सकता है। ज्यादातर हल्के रंगों में आने वाली ये साड़ी भी हर लड़की की वार्डरोब में जरूर होनी चाहिए।प्रियंका चोपड़ा ने अपने जेठ की शादी में गुलाबी रंग की चिकनकारी की साड़ी पहनी थीं। जिसमें उनका लुक बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें