ये साल सबसे ज्यादा ट्रेंड में पोल्का डॉट रहेंगे। दीपिका पादुकोण से लेकर करीना कपूर, सारा अली खान और बी टाउन की कई सारी डीवाज पोल्का डॉट के रेट्रो लुक में नजर आ चुकी हैं। एक बार फिर बॉलीवुड का रेट्रो प्रेम जाहिर हो गया है। अबकी बार बॉलीवुड की क्वीन कटरीना कैफ और कृति सेनन इस लुक में नजर आईं हैं।