फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Essentials: लड़कियों के हैंडबैग में इन चीजों का होना है जरूरी, ये रही लिस्ट

Mon, 30 May 2022 05:35 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Handbag
अक्सर लड़कियों के हाथ में एक बड़ा सा स्टाइलिश हैंडबैग होता है। जिसमे वो ढेर सारी चीजें रखती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि पर्सनल हाईजीन से लेकर मेकअप तक, कौन सी वो चीजें हैं जिन्हें आपके हैंडबैग में जरूर होना चाहिए। वैसे तो हर लड़की अपनी जरूरत के हिसाब से ही चीजें हैंडबैग में रखती हैं। लेकिन कई बार लड़कियों को पता ही नहीं होता कि उन्हें अपने पर्स में क्या रखना चाहिए। और वो ढेर सारी चीजें पर्स में डालकर बैग को भारी कर लेती हैं। तो चलिए जानें कौन सी चीजें हैं जिन्हें हैंडबैग में जरूर होनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 7
सनस्क्रीन लोशन - फोटो : Pixabay
अगर आप लंबे वक्त के लिए घर से बाहर निकल रही हैं तो अपनी पर्स में सनस्क्रीन लोशन या फिर सनस्क्रीन कॉम्पैक्ट पाउडर जरूर रखें। जिससे धूप में निकलने से पहले ही आप खुद को यूवी रेज से प्रोटक्ट कर लें और किसी को पता भी ना चले। 
विज्ञापन

3 of 7
wipes
वेट वाइप्स
इसके साथ ही पर्सनल हाइजीन को ध्यान में रखते हुए वेट वाइप्स को भी अपने हैंडबैग में जरूर डालें। इससे आप जरूरत पड़ने पर खुद को रिफ्रेश भी कर सकेंगी और चेहरा फिर से खिला हुआ दिखेगा। चेहरे के साथ ही बालों को रिफ्रेश करने के लिए आप अपने साथ ड्राई शैंपू भी रख सकती हैं। 

4 of 7
perfume - फोटो : istock
परफ्यूम है जरूरी
अगर आप ऑफिस जा रही हैं तो साथ में एक छोटे साइज की परफ्यूम को जरूर साथ रखें। जिससे ऑफिस के बाद होने वाली मीटिंग में आप खुद को बिल्कुल तरोताजा और महकता हुआ ही पाएं। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में ये बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन

5 of 7
makeup - फोटो : Istock
ब्लॉटिंग पेपर
अगर आप चेहरे के मेकअप को सेट रखते हुए ही रिफ्रेश होना चाहती हैं तो अपने हैंडबैग में ब्लॉटिंग पेपर जरूर रखें। ये आपके चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल को सोख लेगा और आप फिर से रिफ्रेश नजर आएंगी। ब्लॉटिंग पेपर को मेकअप या बिना मेकअप के दोनों तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। 
विज्ञापन

6 of 7
lip tint - फोटो : pixa
टिंट है जरूरी
अपने हैंडबैग में टिंट जरूर रखे। जिससे कि आप फटाफट लिप्स के साथ ही गालों पर और आंखों के ऊपर लगाकर फ्रेश और मेकअप वाला लुक पा सकें। इसके साथ ही एक मिनी लिपस्टिक भी आपके बैग का हिस्सा जरूर बन सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सैनेटाइजर - फोटो : ट्विटर
इसके साथ ही हैंड लोशन. सैनिटाइजर और टैंपून या फिर सैनेटरी पैड को भी अपने हैंडबैग का हिस्सा जरूर बनाएं।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें