ईशा गुप्ता अपने खास बोल्ड अंदाज की वजह से हर किसी का ध्यान खींच लेती हैं। इवेंट में जाना हो या फिर फोटोशूट के लिए तैयार होना हो, ईशा गुप्ता अपने ग्लैमरस अंदाज को बिल्कुल भी कम नहीं होने देती। वहीं उनकी अदाएं फैंस को दीवाना बना देती हैं। सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से सुर्खियां बटोरने वाली ईशा गुप्ता ने हाल ही में फोटोशूट साझा किया है। जिसमे वो एक बार फिर लोगों का दिल चुरा रही हैं। बता दें कि ईशा गुप्ता की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। जो उनकी हर एक नई तस्वीर का इंतजार करती है।