एलनाज नौरोजी वैसे तो पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वे अंतरराष्ट्रीय स्तर की मॉडल हैं जो कि अपने लुक्स के साथ प्रयोग करने से बिल्कुल भी नहीं कतराती हैं। एलनाज को भारत में असली फेम सेक्रेड गेम्स में अभिनय करने के बाद से मिली। उसके बाद उन्होंने अन्य वेब सीरिज और म्यूजिक वीडियोज के लिए भी काम किया और आज वे एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनके खूब सारे फैंस हैं। वे भी इस प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहती हैं। अपनी तस्वीरें एवं आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में कुछ न कुछ वे यहां पोस्ट करती ही रहती हैं। हाल ही में एलनाज ने जो लुक कैरी किया है, वो सामान्य से बिल्कुल अलग है, यही वजह है कि कुछ लोगों को तो ये अच्छा लग रहा है, वहीं कुछ लोग आपत्तिजनक कमेंट्स भी कर रहे हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए एलनाज नौरोजी का यह अजब-गजब अवतार।