फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Ul Adha 2024: बकरीद पर पहनना है अनारकली सूट तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स पर डालें एक नजर

Fri, 14 Jun 2024 04:53 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप इस बकरीद पर अनारकली सूट पहनने का सोच रही हैं, तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स पर एक नजर जरूर डालें। 
विज्ञापन
1 of 7
अनारकली सूट - फोटो : instagram
Eid Ul Adha 2024: बकरीद का त्योहार मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए काफी अहम पर्व माना जाता है। भारत में जिलहिज्ज का चांद दिखने के बाद भारत के कई मुस्लिम धर्मगुरुओं ने 17 जून को बकरीद मनाने की घोषणा कर दी है। इस दिन की तैयारियां कई-कई दिन पहले से शुरू हो जाती हैं।

इस त्योहार में बकरे की कुर्बानी दी जाती है, यही वजह है कि इसे बकरीद भी कहते हैं। लोग बकरीद के दिन अपने घरों में कई तरह के पकवान बनाते हैं और साथ-साथ में नए कपड़े भी खरीदते हैं।

पुरुष तो इस दिन कुर्ता और पायजामा पहनते हैं, लेकिन महिलाओं के सामने बड़ी समस्या होती है कि वो क्या पहनें। ईद पर पहनने के लिए अनारकली सूट को सही विकल्प माना जाता है। अगर आप इस बकरीद पर अनारकली सूट पहनने का सोच रही हैं, तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स पर एक नजर जरूर डालें। ताकि ईद के दिन आप सबसे खूबसूरत दिखें। 
विज्ञापन

2 of 7
अनारकली सूट - फोटो : instagram
हिना खान

आप चाहें तो हिना खान के जैसा शॉर्ट अनारकली सूट और इसके साथ चूड़ीदार पायजामी कैरी कर सकती हैं। ये देखने में भी काफी प्यारी लगती है। बस इसे पहनते वक्त ध्यान रखें कि इसकी फिटिंग सही हो। अगर ये ढीला होगा, तो आपका लुक बिगड़ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 7
अनारकली सूट - फोटो : instagram
अदिति राव हैदरी

शॉर्ट अनारकली कुर्ते के साथ इस तरह की धोती स्टाइल की पायजामी कैरी करनी है तो अदिति राव हैदरी के लुक पर नजर डालें। पर्पल रंग का ये सूट आपको बाकियों से अलग दिखने में मदद करेगा। इस सूट के साथ दुपट्टे को भी अलग अंदाज में कैरी करें। 

4 of 7
अनारकली सूट - फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित

वैसे तो माधुरी दीक्षित का हर लुक ही खूबसूरत होता है, लेकिन अगर आप चाहें तो उनके अनारकली सूट लुक से टिप्स ले सकती हैं। आगे से स्लिट वाले इस सूट लुक काफी अलग और खूबसूरत है। इस पर ज्यादा वर्क भी नहीं है। ऐसे में आप आराम से इसे कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
अनारकली सूट - फोटो : instagram
संजीदा शेख

चूड़ीदार पायजामी के साथ इस तरह का घेर वाला अनारकली आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। ऐसे में बकरीद के मौके पर संजीदा शेख के जैसा अनारकली सूट पहनकर जलवा बिखेरें। अगर आपको ये रंग नहीं पसंद है तो आप अपनी पसंद के हिसाब से रंग का चयन कर सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
अनारकली सूट - फोटो : instagram
कृति सेनन

अगर कुछ हैवी वर्क वाला पहनने का सोच रही हैं तो आपके लिए कृति सेनन का ये लुक परफेक्ट है। इस तरह के हैवी अनारकली के साथ आप बालों में जूड़ा बना सकती हैं। इस सूट पर काफी हैवी वर्क है, ऐसे में इसके साथ हल्का मेकअप ही अच्छा लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अनारकली सूट - फोटो : instagram
मृणाल ठाकुर

गर्मियों का मौसम है, ऐसे में आप हल्के रंग का फ्लोरल प्रिंट वाला अनारकली भी कैरी कर सकती हैं। इसके साथ अपने मेकअप को भी गर्मियों के हिसाब से हल्का ही रखें। खुले कर्ल बाल आपके इस लुक में चार चांद लगाने का काम करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें