फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Outfit Idea : ईद पर ट्राई करें ऐसे आउटफिट जो हमेशा रहते हैं ट्रेंड में

Sat, 22 Apr 2023 01:16 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आप सबा से टिप्स लेकर ईद के लिए आउटफिट पसंद कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Saba Ibrahim - फोटो : instagram
Eid Outfit Idea : रमजान का पाक महीना चन रहा है। इस पूरे महीने रोजा रखने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। ईद के दिन सभी घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। लोग त्योहार के लिए नए-नए कपड़े खरीदते हैं, ताकि वो सबसे अलग और खूबसूरत दिखें। ईद पर सभी एक-दूसरे के यहां बधाई देने जाते हैं। आउटफिट के मामले में लड़कों को ज्यादा परेशानी नहीं होती पर दिक्कत सामने आती है लड़कियों के सामने। त्योहार की वजह से बाजार मेे कई तरीके के ट्रेंडी आउटफिट आते हैं, जिसकी वजह से लड़कियों को काफी कंफ्यूजन भी हो जाता है।

आपकी इसी परेशानी की वजह से आज हम एक ऐसी व्लॉगर के आउटफिट्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो अक्सर शरारा सूट पहनती हैं। इसके साथ ही उन्हें कई स्टाइलिश आउटफिट में देखा जाता है। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम की ननद सबा इब्राहिम की। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टा पर उनके 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आप सबा से टिप्स लेकर ईद के लिए आउटफिट पसंद कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Saba Ibrahim - फोटो : instagram
लाल सूट 

अगर ये आपकी पहली ईद है तो इस तरीके का लाल रंग का सूट आप कैरी कर सकती हैं। ये देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। इसे कैरी करते समय ज्वेलरी भी इसी के हिसाब से पसंद करें। 
विज्ञापन

3 of 6
Saba Ibrahim - फोटो : instagram
पीच गाउन

इस तरह का पीच रंग का नेट वाला गाउन ईद के लिए परफेक्ट है। इसे आप ईद के बाद भी किसी कार्यक्रम में पहन सकती हैं। ये देखने में काफी प्यारा लगता है। 

4 of 6
Saba Ibrahim - फोटो : instagram
हैवी शरारा

ईद के दिन के लिए अगर आप काफी हैवी सा शरारा सूट पहनना चाह रहीं हैं तो ऐसा आउटफिट डिजाइन करा सकती हैं। इसके साथ ज्वेलरी भी हैवी ही पहनें।
विज्ञापन

5 of 6
Saba Ibrahim - फोटो : instagram
हरे रंग का शरारा

अगर आप ऐसा आउटफिट देख रहीं जो हल्का हो इस तरह का हरे रंग का शरारा एक बेहतर ऑप्शन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Saba Ibrahim - फोटो : instagram
स्कर्ट-टॉप

अगर आप एथनिक से हट कर कुछ ट्राई करना चाह रहीं हैं तो ऐसी टॉप और स्कर्ट एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें