फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2025 : ईद के दिन करना है मेकअप तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स पर डालें एक नजर

Sun, 30 Mar 2025 09:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप ईद के दिन सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो कुछ अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर तैयार हों। 
विज्ञापन
1 of 6
ईद के दिन करना है मेकअप तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स पर डालें एक नजर - फोटो : instagram
Eid 2025: 31 मार्च को भारत में ईद का पर्व मनाया जाएगा। रमजान के पूरे महीने रोजा रखने के बाद आखिरी दिन लोग ईद का त्योहार मनाते हैं। ये दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस दिन हर कोई गरीब और जरूरतमंद लोगों को दान करते हैं, ताकि वो भी ईद का पर्व मना सकें।

इसके साथ-साथ हर किसी के घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। खुशियों के इस पर्व पर नए-नए कपड़े पहनने का भी रिवाज है। इसी के चलते पुरुषों से लेकर महिलाएं ईद पर खूब अच्छे से सजती और संवरती हैं।

यदि आप भी ईद कि दिन सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो बॉलीवुड स्टाइल का मेकअप करें। इसके लिए हम आपको यहां कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनके आप टिप्स लेकर तैयार हो सकती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम- @deepikapadukone
दीपिका पादुकोण

हमेशा हैवी आईमेकअप से अपने लुक को हाइलाइट करने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका का अंदाज किसी से छिपा नहीं है। यदि आपको एलिगेंट और सोफिस्टिकेटेड लुक कैरी करना है तो उनकी तस्वीरों पर एक नजर डालें। उनका लुक हमेशा बेहद सॉफ्ट ग्लोइंग बेस, न्यूड लिप्स, विंग्ड लाइनर और आईशैडो के साथ होती है। तो यदि न्यूड मेकअप की शौकीन हैं तो उनकी तस्वीर को देखकर ही तैयार हों। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा

यदि आपको बोल्ड लुक कैरी करना है तो प्रियंका के लुक्स पर एक नजर डालें। दरअसल, प्रियंका के लुक्स हमेशा काफी बोल्ड और ग्लैमरस होते हैं। तो यदि आप ईद पर हल्का आउटफिट कैरी कर रही हैं तो प्रियंका के गहरे लाल या मैरून लिप्स और स्मोकी आई मेकअप लुक को आप आसानी से कैरी कर सकती हैं। ये आपको अच्छा दिखने में मदद करेगा। 
 

4 of 6
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना कपूर

न्यूड मेकअप के साथ खुद को ग्लोइंग लुक देना है तो करीना के लुक्स से टिप्स लें। उन्हें ज्यादातर ग्लोइंग बेस के साथ कैजुअल ब्लश और लाइट आई मेकअप करती हैं। करीना के गालों का ब्लश और हाइलाइटर हमेशा उन्हें अलग दिखने में मदद करता है, तो ऐसे में आप उनसे भी टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @anushkasharma
अनुष्का शर्मा

यदि आपको मिनिमल मेकअप पसंद है तो अनुष्का से टिप्स लें। वो तैयार होते वक्त हमेशा ही लाइट फाउंडेशन और हाईलाइटर का इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने तो अपनी शादी तक में मिनिमल मेकअप कैरी किया था, जिसके बाद ये एक ट्रेंड ही बन गया। यदि मिनिमल लक कैरी करना पसंद है तो ईद के लिए उनके लुक्स से ही टिप्स लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : instagram
जैकलीन फर्नांडीज

यदि एथनिक पहनकर भी आपको ग्लैमरस दिखना है तो जैकलीन के लुक से टिप्स लें। उनके मेकअप में ब्राइट लिप्स और स्मोकी आई मेकअप देखने को मिलता है। ये लुक ईद के लिए एकदम परफेक्ट हो सकता है।  

इन अभिनेत्रियों के लुक्स को ध्यान में रखते हुए, आप अपनी त्वचा के टोन और पसंद के हिसाब से मेकअप को कस्टमाइज कर सकती हैं। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें