फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gudi Padwa 2025: गुड़ी पड़वा के दिन नौवारी साड़ी कैसे पहनें? यहां है स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

Sun, 30 Mar 2025 07:46 AM IST
शिखर बरनवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुड़ी पड़वा महाराष्ट्र का सबसे खास त्योहार है, जो 2025 में 30 मार्च को मनाया जाएगा। इस त्योहार पर नौवारी साड़ी पहनने की परंपरा है। आइए इस लेख में इस साड़ी को स्टेप बाय स्टेप पहनने के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
गुड़ी पड़वा पर नौवारी साड़ी - फोटो : Adobe Stock
How to wear Nauvari saree: गुड़ी पड़वा का त्योहार हर साल चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल 2025 में ये पर्व 30 मार्च को मनाया जाएगा। महाराष्ट्र के अलावा इस त्योहार की रौनक गोवा, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी देखने को मिलती है। इस दिन घरों में गुड़ी सजाई जाती है, स्वादिष्ट पकवान बनते हैं और लोग नए कपड़े पहनकर उत्सव में शामिल होते हैं। साथ ही इस दिन महिलाओं के लिए गुड़ी पड़वा पर नौवारी साड़ी पहनने की खास परंपरा है। ये साड़ी महाराष्ट्रीयन संस्कृति का प्रतीक है और ये साधारण साड़ी से थोड़ा अलग होता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसे पहनने का तरीका भी काफी अलग होता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
nauvari saree - फोटो : instagram
नौवारी साड़ी की विशेषता यह है कि इसे धोती स्टाइल में पहना जाता है और इसके लिए पेटीकोट की आवश्यकता नहीं होती। महाराष्ट्रियन संस्कृति से जुड़ी कई अभिनेत्रियां समय-समय पर नौवारी साड़ी पहनती हैं, और उनके लुक इंटरनेट पर खूब वायरल होते हैं। अगर आप भी इस गुड़ी पड़वा पर नौवारी साड़ी पहनना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। इस लेख में, हम आपको बहुत ही सरल शब्दों में स्टेप-बाय-स्टेप नौवारी साड़ी पहनने का तरीका बताएंगे।
विज्ञापन

3 of 7
nauvari saree - फोटो : instagram
नौवारी साड़ी क्या है?
नौवारी साड़ी 9 गज यानी लगभग 8-9 मीटर लंबी होती है, जो पारंपरिक रूप से धोती स्टाइल में पहनी जाती है। इसे बिना पेटीकोट के पहना जा सकता है और ये खेतों में काम करने वाली महिलाओं के लिए शुरू हुई थी।

ये भी पढ़ें- Eid 2025: पहनती हैं हिजाब तो ईद पर सबा खालिद इब्राहिम की तरह हों तैयार, उनके लुक्स होते हैं सबसे बेस्ट
 

4 of 7
nauvari saree - फोटो : instagram
मगर आज के समय में नौवारी साड़ी पहनने का एक ट्रेंड शुरू हो चुका है। अक्सर ये साड़ी शादी, त्योहारों और खास मौकों पर पहनी जाती है। नौवारी साड़ी पहनने के लिए आपके पास तीन चीजों का होना बहुत जरूरी है, नौवारी साड़ी, आरामदायक ब्लाउज, और कुछ सेफ्टी पिन। अब आइए इस साड़ी को पहनने की प्रक्रिया समझते हैं।

ये भी पढ़ें- Suit For Office: दफ्तर के लिए चाहिए प्रिंटेड सूट तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स पर डालें एक नजर
 
विज्ञापन

5 of 7
nauvari saree - फोटो : instagram
स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
  • साड़ी का एक सिरा लें और इसे कमर पर दाईं ओर से बांधें। बाकी साड़ी को बाईं ओर लटकने दें।  
  • साड़ी को पैरों के बीच से पीछे की ओर ले जाएं। इसे पीछे कमर पर टक करें ताकि पैरों के बीच हिस्सा बंट जाए। इससे चलने में आसानी होगी।
विज्ञापन

6 of 7
इस गुड़ी पड़वा पर खास अंदाज में पहनें नौवारी साड़ी - फोटो : instagram
  • आगे के हिस्से को 5-6 प्लीट्स में मोड़ें और इसे कमर के बीच में टक करें। सेफ्टी पिन से इसे फिक्स करें।  
  • बची हुई साड़ी को कंधे पर लाएं। पल्लू को लंबा रखें और इसे कंधे पर सेफ्टी पिन से लगाएं।
  • पल्लू को थोड़ा फैलाएं और अगर चाहें तो इसे कमर पर भी टक कर सकते हैं। इससे लुक और ट्रेडिशनल लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इस गुड़ी पड़वा पर खास अंदाज में पहनें नौवारी साड़ी - फोटो : instagram
पहली बार में नौवारी साड़ी पहनना थोड़ा मुश्किल लग सकता है, लेकिन 2-3 बार प्रैक्टिस करने के बाद ये आसान हो जाता है। अब अपने लुक को और स्टाइलिश करने के लिए कुछ और टिप्स फॉलो कर सकती हैं। जैसे कानों में झुमके पहन सकती हैं साथ ही गले में कोल्हापुरी हार पहन सकती हैं। इसके साथ माथे पर चंद्रकोर बिंदी और नाक में महाराष्ट्रियन नथ आपके लुक को और बढ़ा सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें