फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2024: ईद पर दिखना है नेचुरल तो कैरी करें नो मेकअप लुक, खूबसूरती देख तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग

Thu, 11 Apr 2024 09:46 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर ईद के दिन आप शाम में अपनी सहेलियों क घर जाना चाहती हैं, तो कुछ खास तरह से अपना मेकअप करें। 
विज्ञापन
1 of 7
ईद पर दिखना है नेचुरल तो कैरी करें नो मेकअप लुक - फोटो : instagram
रमजान के पूरे महीने रोजा रखने के बाद आज देेशभर में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। कल यानी कि बुधवार को इफ्तारी के बाद जब चांद का दीदार हुआ, तब जाकर आज 11 अप्रैल को ईद मनाई जा रही है। ये खुशी का त्योहार है, इसलिए इसे लोग मीठी ईद भी कहते हैं। ईद का उत्साह हर तरफ देखने को मिल रहा है। लोग नए-नए कपड़े पहनकर घूमने निकले हैं। एक-दूसरे को ईद की बधाई दे रहे हैं। ईद एक ऐसा त्योहार है, जिसकी तैयारी हफ्तों पहले से ही शुरू हो जाती है।

महिलाएं इस दिन खासतौर पर खूबसूरत तरह से तैयार होती हैं। वो अपने ज्वेलरी से लकर ड्रेस तक का चुनाव बड़ी बारीकी से करती हैं। बात करें उनके मेकअप की तो आजकल ज्यादातर लड़कियों और महिलाओं को डार्क मेकअप पसंद नहीं आता, इसलिए वो नो मेकअप लुक करती हैं। अगर आप भी नो मेकअप लुक कैरी करना चाहती हैं, लेकिन आपको इसका तरीका नहीं पता तो हम आपकी मदद करेंगे। आइए आपको नो मेकअप लुक कैरी करने का सही तरीका बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
ईद पर दिखना है नेचुरल तो कैरी करें नो मेकअप लुक
पहला स्टेप

नो मेकअप लुक में त्वचा को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है, वरना आपका लुक खराब हो सकता है। ऐसे में सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ करके मॉइस्चराइज करें। इसके बाद आप हाइड्रेटिंग सीरम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
ईद पर दिखना है नेचुरल तो कैरी करें नो मेकअप लुक

दूसरा स्टेप

त्वचा को हाइड्रेट करने के बाद चेहरे पर प्राइमर जरूर लगाएं। प्राइमर लगाने से आपकी त्वचा पर एक लेयर बन जाती है, जो त्वचा की देखभाल करती है। 

4 of 7
ईद पर दिखना है नेचुरल तो कैरी करें नो मेकअप लुक - फोटो : iStock

तीसरा स्टेप

चूंकि हम नो मेकअप लुक कैरी कर रहे हैं, तो फाउंडेशन की जरूरत नहीं है। फाउंडेशन की जगह आपको बीबी या सीसी क्रीम का इस्तेमाल करना है। क्रीम इस्तेमाल करते वक्त अपनी स्किन टाइप का ध्यान रखें। 
विज्ञापन

5 of 7
ईद पर दिखना है नेचुरल तो कैरी करें नो मेकअप लुक - फोटो : pixabay

चौथा स्टेप

चेहरे के दाग-धब्बे छुपाने के लिए हाइड्रेटिंग कंसीलर का इस्तेमाल करें। इसका इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें, कि ये ज्यादा न लगे, वरना इससे आपका चेहरा खराब दिख सकता है। 
विज्ञापन

6 of 7
ईद पर दिखना है नेचुरल तो कैरी करें नो मेकअप लुक - फोटो : pixabay

पांचवा स्टेप

अब आपको पाउडर वाले ब्लश और हाइलाइटर की जगह क्रीम वाले ब्लश और हाइलाइटर का इस्तेमाल करना है 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ईद पर दिखना है नेचुरल तो कैरी करें नो मेकअप लुक

छटवां स्टेप

अब बारी आती है आंखों की, तो आखिर में अपनी आंखों पर हल्का मस्कारा लगाएं। आईलाइनर और काजल को रहने दें। 

सातवां स्टेप

सबसे आखिर में न्यूड लिपस्टिक का चयन करें। ताकि आपके होंठ ज्यादा डार्क न दिखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें