फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2024: ईद पर पहननी है साड़ी तो पहले इन अभिनेत्रियों के लुक पर डालें एक नजर

Thu, 11 Apr 2024 08:54 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यहां ईद के लिए अभिनेत्रियों की कुछ लेटेस्ट साड़ी डिजाइन दिए जा रहे हैं। इस तरह की साड़ियां ईद पर आप पर भी बेहद जचेंगी और हर किसी की नजर आपके ऊपर टिक जाएगी।
विज्ञापन
1 of 5
Saree Design - फोटो : instagram

Eid 2024 Saree Collection: रमजान खत्म होने वाले हैं और ईद का त्योहार आने वाला है। ईद इस्लाम धर्म का प्रमुख पर्व है। ईद उल फितर को 'चांद रात' भी कहा जाता है। यह त्योहार रमजान महीने के अंत में आता है, जो कि मुस्लिमों के लिए अत्यंत पवित्र माह है। रमजान में रोजा रखकर और अल्लाह की इबादत करके मानवता और सच्चाई का प्रसार किया जाता है। ईद लोगों को एक साथ लाता है। इस दिन लोग एक दूसरे से मिलते हैं। लजीज पकवानों का स्वाद चखते हैं और मिलकर त्यौहार मनाते हैं। इस मौके पर बच्चे से लेकर बड़े तक सभी नए और सुंदर कपड़े पहनकर तैयार होते हैं।

महिलाएं ईद के मौके पर सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए साड़ी पहन सकती हैं। यहां ईद के लिए अभिनेत्रियों की कुछ लेटेस्ट साड़ी डिजाइन दिए जा रहे हैं। इस तरह की साड़ियां ईद पर आप पर भी बेहद जचेंगी और हर किसी की नजर आपके ऊपर टिक जाएगी।
 

विज्ञापन

2 of 5
Saree Design - फोटो : instagram
आलिया भट्ट का साड़ी कलेक्शन बेहद खूबसूरत है। वैसे तो अभिनेत्री अधिकतर वेस्टर्न आउटफिट में नजर आती हैं लेकिन किसी इवेंट या फिल्म प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट की खूबसूरत साड़ियों का कलेक्शन देखने को मिलता है। आलिया की यह पीली साड़ी त्योहार के मौके पर काफी सुंदर लुक दे सकती है। ईद पर नेट एम्ब्रायडरी वाली इस साड़ी से खुद को स्टाइल कर सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Saree Design - फोटो : instagram
हल्की और सिंपल स्टाइल साड़ी में क्लासी लुक चाहिए तो पूजा हेगड़े की इस साड़ी से कुछ आइडिया ले सकते हैं। गर्मी का मौसम है, ऐसे में इस तरह के रंगों का चयन आंखों को सुकून देने वाला और सहज होगा। कलर के साथ ही साड़ी के प्रिंट का चयन भी अपने बॉडी शेप के मुताबिक करें।

4 of 5
Saree Design - फोटो : instagram
टीवी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना के पास भी साड़ियों का शानदार कलेक्शन है। ईद के मौके पर उनकी ऑर्गेंजा साड़ी को अपना सकती हैं। वहीं इस तरह की प्रिंटेड साड़ी से भी ईद के मौके पर खुद को तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी की साड़ी कलेक्शन और डिजाइन दोनों ही काफी यूनिक होता है। उनकी साड़ियों को शादी पार्टी से लेकर ऑफिस आदि में भी पहन सकते हैं। शिल्पा की यह साड़ी ईद पर आकर्षक लगेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें