फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Special Mehndi: मेहंदी के ये डिजाइन आपके ईद के लुक में लगाएंगे चार चांद, डालें एक नजर

Wed, 10 Apr 2024 04:58 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपने ईद के लुक में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो हाथों में मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन जरूर लगाएं। 
विज्ञापन
1 of 7
मेहंदी के ये डिजाइन आपके ईद के लुक में लगाएंगे चार चांद - फोटो : instagram
Eid Special Mehndi: ईद-उल-फितर यानी कि ईद का त्योहार हर किसी के लिए बेहद अहम होता है। इस साल ये पर्व 11 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस दिन हर व्यक्ति अपने हिसाब से खुशी मनाता है। ईद के दिन पुरुष सुबह तैयार होकर नमाज पढ़ने जाते हैं, तो वहीं महिलाएं घर पर ही तरह-तरह के पकवान बनाती हैं। इसके साथ ही महिलाएं इस दिन नए-नए कपड़े पहनकर तैयार भी होती हैं। ईद खुशियों का त्योहार है, ऐसे में इस दिन भी महिलाएं और लड़कियां अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं। हर त्योहार की तरह ईद में भी मेहंदी लगाना काफी शुभ होता है।

एक समय था, जब महिलाएं भरे-भरे हाथ और पैरों में मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन लगाती थीं, लेकिन आज के समय में महिलाओं के पास इतना वक्त नहीं होता कि वो ज्यादा भरे हाथ मेहंदी लगाएं। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको कुछ सिंपल लेकिन खूबसूरत मेहंदी के डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। ताकि आप भी आज अपने हाथों में ईद की मेहंदी लगा लें। 
विज्ञापन

2 of 7
मेहंदी के ये डिजाइन आपके ईद के लुक में लगाएंगे चार चांद - फोटो : instagram
मेहंदी में दिखाएं ईद की झलक

आप अपनी मेहंदी में चांद दिखाकर ईद की झलक दिखा सकती हैं। इस तरह की डिजाइन देखने में तो खूबसूरत होती ही है, और साथ में इसे लगाना भी काफी आसान होता है। ऐसे में अगर आपके पास समय कम है, तो आप इसे अपने हाथों मे लगा सकती है। 
विज्ञापन

3 of 7
मेहंदी के ये डिजाइन आपके ईद के लुक में लगाएंगे चार चांद - फोटो : instagram
फूलों के साथ बनाएं चांद

अगर आपको फूलों वाली मेहंदी लगाना पसंद है, तो आप इस तरह की फूलों वाली डिजाइन के साथ अपने हाथों में ईद का चांद बना सकती हैं। ऐसी डिजाइन देखने में प्यारी लगेगी। 

4 of 7
मेहंदी के ये डिजाइन आपके ईद के लुक में लगाएंगे चार चांद - फोटो : instagram
दें मुबारकबाद

आप अपनी मेहंदी के जरिए ईद की मुबारक दे सकती हैं। इस तरह से भरे हाथ मेहंदी लगाने के बाद हथेली पर ईद मुबारक लिखें। इस तरह की डिजाइन भी एथनिक के साथ प्यारी लगेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
मेहंदी के ये डिजाइन आपके ईद के लुक में लगाएंगे चार चांद - फोटो : instagram
हाथ में बनाएं कमल

अपनी खूबसूरत मेहंदी में अगर आप कमल का फूल बनाएंगी, तो इसका लुक काफी प्यारा लगेगा। ये डिजाइन आप सिर्फ हथेली पर लगाएंगी, तो भी आपका हाथ खूबसूरत दिखेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
मेहंदी के ये डिजाइन आपके ईद के लुक में लगाएंगे चार चांद - फोटो : instagram
लिखवाएं अपने पिया का नाम

अगर शादी के बाद ये आपकी पहली ईद है, तो आप अपने हाथों में अपने शौहर का नाम लिखवा सकती हैं। इसे देखकर आपके पति भी खुश हो जाएंगे, और ईद की मेहंदी खास भी हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेहंदी के ये डिजाइन आपके ईद के लुक में लगाएंगे चार चांद - फोटो : instagram
ब्राइडल मेहंदी

शादी के बाद पहली ईद है तो इस तरह की ब्राइडल मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन अपने हाथों में लगाएं। कोहनी से लेकर हथेली तक को कवर करने वाली ये डिजाइन आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें