फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्क की साड़ी पहनती हैं तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान, चमक हमेशा रहेगी बरकरार

Fri, 19 Nov 2021 03:32 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पहले त्योहार और अब शादियों का सीजन आ गया है और इस सीजन में वार्डरोब में महीनों से रखी साड़ियां धीरे-धीरे निकलने लगती हैं। खासकर सिल्क की साड़ियों की अगर बात करें तो ये एवरग्रीन होती हैं, यानी आप इन्हें कभी भी और किसी भी मौके पर पहन सकती हैं। सिल्क की साड़ियां हमेशा फैशन ट्रेंड में ही रहती हैं। ऐसी साड़ियां थोड़ी महंगी जरूर होती हैं, लेकिन ये लंबे समय तक चलती भी हैं। ज्यादातर महिलाएं सिल्क की साड़ी पहनना पसंद करती हैं और यही वजह है कि देश में इसकी अच्छी खासी डिमांड भी है। वैसे तो अधिकतर महिलाएं सिल्क की साड़ियों को पहनने के बाद ड्राई क्लीन कराना पसंद करती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि घर पर धोने से उसकी चमक खत्म हो जाएगी, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। आपको बस इन्हें धोने का सही तरीका पता होना चाहिए। आइए जानते हैं इसके कुछ टिप्स के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सिल्क की साड़ी को कभी भी वॉशिंग मशीन की धोने की गलती न करें, नहीं तो कपड़े खराब हो सकते हैं। इसे हमेशा हाथ से ही धोना चाहिए। सिल्क की साड़ी को धोने के लिए आप डिटर्जेंट पाउडर या शैंपू का इस्तेमाल कर सकती हैं। शैंपू से धोने के लिए पहले साड़ी को शैंपू वाले पानी में भिगोकर रखना पड़ेगा और उसके बाद सामान्य पानी से धो लें। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सिल्क की साड़ी को धोने का एक कारगर तरीका यह भी है कि पानी में एक चम्मच नमक और नींबू का रस मिलाकर उसमें साड़ी को कम से कम आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दें और उसके बाद उसे साफ पानी से धो लें। इससे साड़ी पर लगे दाग-धब्बे भी साफ हो जाएंगे और साड़ी की चमक भी बरकरार रहेगी। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सिल्क की साड़ी को धोते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि गर्म पानी का इस्तेमाल कभी न करें, क्योंकि इससे आपकी साड़ी खराब हो सकती है। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि साड़ी को तेज धूप में न सूखाएं। इससे साड़ी की चमक खराब हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सिल्क की साड़ी को आयरन करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पहले प्रेस के तापमान को सिल्क पर सेट कर लें और उसके बाद प्रेस करने से पहले नीचे कॉटन का कपड़ा बिछाएं और उसके ऊपर साड़ी को उल्टा करके प्रेस करें। इससे साड़ी खराब नहीं होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें