Tips For Office Outfit: आज के समय में महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। फर्क बस इतना है कि पुरुष दफ्तर जाते समय अपने लुक का ज्यादा ध्यान नहीं रखते, जबकि महिलाएं शादी-विवाह और पार्टियों के साथ-साथ दफ्तर में भी स्टाइलिश दिखना पसंद करती हैं।
ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको दफ्तर के लिए तैयार होते समय रखना चाहिए। यदि आप इन बातों का ध्यान रखेंगी तो आपका अंदाज बाकियों से अलग दिखेगा और लोग आपकी तारीफ करते थकेंगे नहीं।
विज्ञापन
2 of 6
सही कपड़ों का करें चयन
- फोटो : instagram
सही कपड़ों का करें चयन
दफ्तर के लिए कपड़े खरीदते समय आपको ये ध्यान रखना है कि ये कपड़े ज्यादा भड़कीले न हों। दफ्तर में हमेशा ऐसे कपड़े पहनने चाहिए, जो देखने में सादगीभरे लगें। ज्यादा चमक वाले और भड़कीले रंग वाले कपड़े आपके लुक को अजीब दिखाएंगे। इसलिए कोशिश करें कि जितना हो सके अपने लुक को सिंपल ही रखें।
विज्ञापन
3 of 6
हल्का हो मेकअप
- फोटो : Adobe stock
हल्का हो मेकअप
दफ्तर जाने से पहले मेकअप तो हर महिला करती है, लेकिन मेकअप करते समय ये ध्यान रखें कि ये हल्का हो। ज्यादा डार्क मेकअप आपकी खूबसूरती को खराब कर सकता है। डार्क मेकअप शादी-विवाह और पार्टियों में तो अच्छा लगता है, लेकिन इसे आप दफ्तर में कैरी नहीं कर सकतीं। दफ्तर में हमेशा मिनिमल मेकअप ही करें।
4 of 6
सही हो फुटवियर
- फोटो : Adobe stock
सही हो फुटवियर
अक्सर महिलाएं स्टाइल के चलते ऐसी हील्स पहन लेती हैं, जो उनके चलने पर काफी आवाज करती हैं। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें, कि आपकी फुटवियर से आवाज बिल्कुल न आए। दफ्तर में ऐसी फुटवियर ही पहनें, जिसे पहनकर आप 9 से 10 घंटे बाद भी असहज न हों। वरना ये आपको परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
गलत एक्सेसरीज न पहनें
- फोटो : Adobe stock
गलत एक्सेसरीज न पहनें
ज्यादा अलग और अच्छा दिखने के चक्कर में महिलाएं गलत एक्सेसरीज कैरी कर लेती हैं। एक साधारण घड़ी या कम चूड़ियां, या फि स्टाइलिश लेकिन हल्का सा हार देखने में अच्छा लगता है। कभी भी हैवी ईयररिंग्स न पहनें, ना ही भारी हार पहनें।
हर लड़की बालों को हमेशा खुला नहीं रख सकती। ऐसे में दफ्तर के लिए तैयार होते वक्त हेयर स्टाइल का ध्यान रखें। आपका हेयर स्टाइल ऐसा होना चाहिए, जिसे कैरी करके आपको दिक्कत न हो। इसके लिए आप बाों में स्लीक पोनीटेल, लो बन या साइड पार्ट कर सकती हैं।