फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2024: दशहरा उत्सव में टीवी की मां सीता की तरह हों तैयार, सादगी भरे लुक से मिलेगी तारीफ

Sat, 12 Oct 2024 08:27 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप दशहरा पूजा में अपना सादगी भरा अंदाज दिखाना चाहती हैं तो टीवी की मां सीता यानी कि देबिना बनर्जी के इन लुक्स से टिप्स लें। 
विज्ञापन
1 of 6
दशहरा उत्सव में टीवी की मां सीता की तरह हों तैयार - फोटो : instagram
Dussehra 2024: 12 अक्तूबर को देश भर में दशहरा मनाया जाएगा। ये त्योहार हिंदू धर्म के लिए बेहद खास होता है। ये दिन इस बात का प्रतीक है कि बुराई चाहे कितनी भी विकट क्यों न हो, अच्छाई के आगे उसे झुकना ही पड़ता है।

सदियों से हिंदू कैलेंडर के अनुसार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, इसी दशमी के दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। यही वजह है कि इस दिन जगह-जगह रावण का पुतला दहन किया जाता है।

बहुत से घरों में दशहरा पूजा भी होती है। ऐसे में अगर आप दशहरा पूजा में अपना सादगी भरा अंदाज दिखाना चाहती हैं तो टीवी की मां सीता यानी कि देबिना बनर्जी के इन लुक्स से टिप्स लें। यहां हम आपको देबिना के कुछ एथनिक लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जो देखने में काफी खूबसूरत हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
पहनें लाल साड़ी - फोटो : instagram
पहनें लाल साड़ी

आप चाहें तो दशहरा पूजा में लाल और गोल्डन रंग के बॉर्डर वाली ऐसी ही साड़ी पहनें। इस तरह की साड़ी आपके लुक को खूबसूरत बनाने का काम करेगी। लाल रंग वैसे भी पूजा में पहनने के लिए काफी शुभ माना जाता है। ऐसी साड़ी होती भी हर महिला के पास है। ऐसे में इस साड़ी का चयन करें। 
विज्ञापन

3 of 6
लाल शरारा - फोटो : instagram
लाल शरारा

अगर आप लाल रंग की साड़ी नहीं पहनना चाहतीं हैं तो इस तरह का लाल शरारा सूट पहनकर अपना सादगी भरा अंदाज दिखाएं। पूजा के समय के लिए ऐसा शरारा सूट एक बेहतर विकल्प रहेगा। ऐसे सूट के साथ बालों में लो बन बनाएं, ताकि खुले बाल आपको परेशान न करें। 

4 of 6
मल्टीकलर साड़ी - फोटो : instagram
मल्टीकलर साड़ी

अगर आप लाल रंग नहीं पहनना चाहती हैं तो इस तरह की मल्टीकलर साड़ी का चयन करें। ऐसी साड़ी आपकी खूबसूरती बढ़ाने में मदद करेगी। ऐसी साड़ी के साथ आप ऑक्सीडाइज ज्वेलरी भी कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
मल्टीकलर शरारा - फोटो : instagram
मल्टीकलर शरारा

चाहें तो इस तरह का मल्टीकलर शरारा भी आप दशहरा पूजा के समय कैरी कर सकती हैं। इसके साथ दुपट्टा जरूर कैरी करें। ऐसे सूट के साथ अगर आप अलग ढंग की हेयर स्टाइल बनाएंगी तो आपका लुक प्यारा दिखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्लाजो और क्रॉप टॉप - फोटो : instagram
प्लाजो और क्रॉप टॉप

अगर आप साड़ी या सूट पहनना नहीं चाहतीं हैं तो इस तरह का घेर वाला प्लाजो और क्रॉप टॉप पहनें। ये देखने में भी स्टाइलिश लगेगा और इसे पहनकर आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। ऐसे आउटफिट के साथ बालों में बन बनाएं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें