Durga Puja 2024: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्तूबर से हुई थी, जिसका समापन 11 अक्तूबर को होगा। नवरात्रि के इन नौ दिनों में लोग सच्चे मन से माता रानी के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं। इसी नवरात्रि में दुर्गा पूजा भी मनाई जाती है, जिसकी धूम सबसे ज्यादा बंगाल में देखने को मिलती है।
दुर्गा पूजा आत्मा की शक्ति, साहस, और सामर्थ्य का प्रतीक होती है। ऐसे में लोग इसे बड़े आनंद और उत्साह के साथ मनाते हैं। यह त्योहार धार्मिक और सामाजिक महत्व को एक-दूसरे के साथ साझा करने का अवसर प्रदान करता है। बात करें इस बार की तो इस साल दुर्गा पूजा की शुरुआत 8 अक्तूबर से होगी, जिसकी तैयारी लोगों ने पूरी कर ली है।
दुर्गा पूजा के दौरान महिलाएं खूब सज-संवर के माता रानी के दर्शन करने जाती हैं। अगर आप दुर्गा पूजा में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो इन बंगाली अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर तैयार हों।