फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Day 5 Colour: नवरात्रि के पांचवें दिन पहनें इस खास रंग के कपड़े, खुश होंगी मां स्कंदमाता

Mon, 07 Oct 2024 06:03 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नवरात्रि के पांचवें दिन भक्तों को अभीष्ट फल प्रदान करने वाली मां दुर्गा के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा करने का विधान है।
विज्ञापन
1 of 6
नवरात्रि के पांचवें दिन पहनें इस खास रंग के कपड़े - फोटो : instagram
Navratri Day 5 Colour: 7 अक्तूबर को शारदीय नवरात्रि पांचवां दिन है। इस दिन मां दुर्गा के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा करने का विधान है। ऐसा कहा जाता कि यदि आपके जीवन में संतान से संबंधी परेशानियां हैं, तो आप मां स्कंदमाता की पूजा करें। मां स्कंदमाता स्कंद कुमार भगवान यानी की कार्तिकेय की मां हैं। ऐसे में उनकी तस्वीर में माता रानी की गोद में स्कंद कुमार भी दिखाई देते हैं।

माता के इस स्वरूप को प्रसन्न करने के लिए उन्हें उनके पसंदीदा पकवान का भोग लगाया जाता है। इसके साथ-साथ लोग माता रानी की पूजा में उनका प्रिय रंग पहनकर भी उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। अगर आप मां दुर्गा के पंचम स्वरूप को प्रसन्न करना चाहते हैं तो पूजा करते समय पीलं रंग के वस्त्र पहनें। पीला रंग माता रानी को अति प्रिय है। 
विज्ञापन

2 of 6
नवरात्रि के पांचवें दिन पहनें इस खास रंग के कपड़े - फोटो : instagram
पीले रंग का कुर्ता

अगर आपके पास सिल्क फैब्रिक में पीले रंग का कुर्ता है, तो पूजा के समय इसी का चयन करें। पीले रंग के कुर्ते के साथ चूड़ीदार पायजामी ही पहनें। तभी आपका लुक स्टाइलिश दिखेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
नवरात्रि के पांचवें दिन पहनें इस खास रंग के कपड़े - फोटो : instagram
पीले कुर्ते के साथ सफेद धोती 

यदि आप पूजा के समय पारंपरिक परिधान पहनने का सोच रहे हैं तो पीले रंग के कुर्ते के साथ धोती पहनें। धोती-कुर्ता भारतीय परिधानों में सबसे खास माना जाता है। ऐसे में आप भी मां स्कंदमाता की पूजा के लिए पीले रंग का कुर्ता और सफेद धोती पहन सकते हैं। 

4 of 6
नवरात्रि के पांचवें दिन पहनें इस खास रंग के कपड़े - फोटो : instagram
पीले रंग की साड़ी 

पीले रंग की साड़ी पूजा में पहनने के लिए सबसे सही विकल्प मानी जाती है। ऐसे में आप भी बिना सोचे मां स्कंदमाता की पूजा में पीले रंग की साड़ी पहनें। पीले रंग की साड़ी हर महिला के पास होती है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
नवरात्रि के पांचवें दिन पहनें इस खास रंग के कपड़े - फोटो : instagram
अनारकली सूट

कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो हैवी भी हो और देखने में भी प्यारा लगे तो पीले रंग का अनारकली सूट आप कैरी कर सकती हैं। इस तरह के सूट के साथ अपने बालों को कर्ल करके खुला रखें, ताकि आपका अंदाज प्यारा दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नवरात्रि के पांचवें दिन पहनें इस खास रंग के कपड़े - फोटो : instagram
पीले रंग का शरारा

अगर आप साड़ी और अनारकली नहीं पहनना चाहती हैं तो पीले रंग के शरारा सूट का चयन करें। पीले रंग का अनारकली सूट न सिर्फ आरामदायक रहेगा, बल्कि इसमें आपका लुक भी प्यारा दिखेगा। इसके साथ अपने बालों को खुला रखें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें