फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durga Ashtami 2024: दुर्गा अष्टमी के दिन ऐसे करें मेकअप कि पसीना भी कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा

Thu, 10 Oct 2024 09:16 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यहां आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने के बाद अगर आप मेकअप करेंगी तो पंडाल में भीड़ ओर गर्मी से भी आपका लुक खराब नहीं होगा।
विज्ञापन
1 of 7
दुर्गा अष्टमी के दिन ऐसे करें मेकअप - फोटो : instagram
Durga Ashtami 2024: नवरात्रि में अष्टमी के दिन का काफी महत्व होता है। शारदीय नवरात्रि में आने वाली अष्टमी को दुर्गा अष्टमी कहते हैं। इस दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है।  इस दिन लोग मां दुर्गा के दर्शन के लिए जगह-जगह लगे पंडाल में भी जाते हैं। नवरात्रि के ये नौ दिन महिलाओं के लिए बेहद खास होते हैं। इन नौ दिनों में वो खूब अच्छे से सजती-संवरती हैं।

अब जब नवरात्रि अपने समापन की तरफ बढ़ रही है तो अष्टमी और नवमी पर तो आपका और अच्छे से सजना बनता है। कई बार ऐसा होता है कि हम अच्छी तरह से सजके घर से निकलते हैं, लेकिन बाहर की गर्मी हमारा पूरा लुक ही खराब कर देती है। ऐसे में यहां आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने के बाद अगर आप तैयार होंगी तो पंडाल में भीड़ और गर्मी से भी आपका लुक खराब नहीं होगा।
विज्ञापन

2 of 7
त्वचा को करें तैयार - फोटो : Adobe stock
त्वचा को करें तैयार

मेकअप करने से पहले चेहरे को अच्छे से क्लींजर की मदद से साफ करें ताकि अतिरिक्त तेल और गंदगी हट जाए। इसके बाद, एक हल्का और ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर लगाएं ताकि त्वचा हाइड्रेटेड रहे। इसके बाद चेहरे पर अच्छी तरह से प्राइमर का इस्तेमाल अवश्य करें। 
विज्ञापन

3 of 7
लॉन्ग-लास्टिंग फाउंडेशन चुनें - फोटो : Adobe stock
लॉन्ग-लास्टिंग फाउंडेशन चुनें

दुर्गा पूजा में जाना है तो उसके लिए ऑयल-फ्री और लॉन्ग-वियर फाउंडेशन का उपयोग करें। ऐसे फाउंडेशन जो मैट फिनिश देते हैं, पसीने के कारण मेकअप को पिघलने से बचाते हैं। अगर फाउंडेशन इस्तेमाल नहीं करना चाहती तो आप बीबी या सीसी क्रीम भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 

4 of 7
सेटिंग पाउडर है जरूरी - फोटो : Adobe stock
सेटिंग पाउडर है जरूरी

अपने मेकअप को लॉक करने के लिए सेटिंग पाउडर का इस्तेमाल करें। यह पसीने और तेल को सोख लेता है और मेकअप को लंबे समय तक टिकने में मदद करता है। पाउडर का इस्तेमाल हल्का ही करें, ज्यादा होने पर इससे आपका मेकअप खराब हो सकता है। 
विज्ञापन

5 of 7
वाटरप्रूफ आईमेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल - फोटो : instagram
वाटरप्रूफ आईमेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल 

अब बारी आती है आई मेकअप की तो आप वाटरप्रूफ आईलाइनर और मस्कारा का उपयोग करें ताकि आंखों का मेकअप पसीने से न बहे। अगर आप आईशैडो लगा रही हैं तो ये क्रीम बेस्ड होना चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 7
ब्लश - फोटो : instagram
ब्लश 

 पाउडर ब्लश की बजाय क्रीम या जेल बेस्ड प्रोडक्ट्स का उपयोग करें। यह पसीने के बावजूद चेहरे पर बेहतर तरीके से टिका रहेगा और नेचुरल लुक देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लिपस्टिक - फोटो : Adobe stock
लिपस्टिक

गर्मी के मौसम में पसीने के कारण लिपस्टिक जल्दी फैल सकती है, इसलिए लॉन्ग-लास्टिंग और मैट लिपस्टिक का चयन करें। अगर आप शाइनी लुक चाहती हैं तो पहले मैट लिपस्टिक लगाएं और फिर हल्का ग्लॉस अप्लाई करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें