Navratri Day 8 Colour: 10 अक्तूबर को शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है। ऐसे में इस दिन मां गौरी की पूजा होती है। गृहस्थ जीवन के लोग माता के इस स्वरूप को प्रसन्न करने के लिए सच्चे मन से उनकी पूजा करते हैं। लोग उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाते हैं और मन्नत मांगते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यदि आप माता रानी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उनका प्रिय रंग पहनें।
माता रानी की पूजा में पहनने के लिए अगर आप उनके प्रिय रंग के कपड़ों का इस्तेमाल करेंगे तो इससे वो जरूर प्रसन्न होंगी। दरअसल, माता रानी के इस स्वरूप को बैंगनी रंग अति प्रिय है। ऐसे में आपको भी पूजा के लिए बैंगनी रंग के कपड़े ही पहनने चाहिए। इस रंग के कपड़े पहनने से मां का आर्शीवाद आपको अवश्य मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 5
साड़ी
- फोटो : instagram
साड़ी
अगर आपके पास सिंपल सी प्लेन साड़ी है, तो इससे बेहतर विकल्प तो कुछ हो ही नहीं सकता। इसके लिए आप बैंगनी रंग की साड़ी के साथ सिल्वर रंग का ब्लाउज पहनें। ताकि आपका लुक खूबसूरत दिखे।
विज्ञापन
3 of 5
सूट
- फोटो : instagram
सूट
अगर साड़ी पहनने का मन नहीं है तो इस तरह का सूट पहनें। पूजा के समय सूट न सिर्फ पहनने में भी अच्छा रहेगा और इसे पहनकर आप कंफर्टेबल भी रहेंगी। इसके साथ अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल करें, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे।
4 of 5
बैंगनी और सिल्वर कुर्ता
- फोटो : instagram
बैंगनी और सिल्वर कुर्ता
अगर आपके बैंगनी रंग के कुर्ते पर सिल्वर वर्क होगा, तो आपका लुक और अच्छा दिखेगा। ऐसे कुर्ते के साथ सिल्क फैब्रिक के साथ सफेद पायजामा आपके लुक को रॉयल दिखने में मदद करेगा।
अगर कुछ सिंपल का कुर्ता पहनना चाहते हैं, तो ये एक बेहतर विकल्प है। ऐसे कुर्ते के साथ भी आप कोशिश करें कि सफेद रंग की पायजामी ही पहनें, ताकि आपका लुक देखने में अच्छा लगे। इसके साथ पैरों में मोजरी पहनें।