DIY Tips: खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। आज के समय में तो बाजार में महिलाओं को उनकी स्किन टोन और स्किन टाइप के हिसाब से मेकअप आसानी से मिल जाता है। जिस तरह से महिलाओं की खूबसूरती में लिपस्टिक चार चांद लगाती है, ठीक उसी तरह से ब्लश भी मेकअप का काफी अहम हिस्सा है। ब्लश की वजह से चेहरे की लालिमा बरकरार रहती है।
कई बार ऐसा होता है कि ब्लश खत्म हो जाता है। हर किसी से लिए तत्काल जाकर इसे खरीदना आसान नहीं होता। ऐसे में आप इसे घर पर तैयार कर सकती हैं। जी हां, ये भले ही सुनने में अजीब लगे, लेकिन आप घर पर ही बिना केमिकल वाला ब्लश सब्जियों की मदद से बना सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है। इसके साथ ही आप इस प्राकृतिक ब्लश को स्टोर करके फ्रिज में रख सकती हैं, ताकि आप बिना समय गंवाएं इसका इस्तेमाल कर सकें।