फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blouse Collection Tips: हर महिला के पास जरूर होने चाहिए इन 5 रंगों के ब्लाउज

Sun, 01 Sep 2024 02:24 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यहां हम आपको 5 ऐसे रंगों के ब्लाउज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर महिला के पास होना बेहद जरूरी हैं। ये पांचों रंग हर साड़ी के साथ मैच कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
हर महिला के पास जरूर होने चाहिए इन 5 रंगों के ब्लाउज - फोटो : Amar Ujala
Blouse Collection Tips: शायद ही कोई ऐसी महिला होगी, जिसे साड़ी पहनना पसंद न हो। शादी-विवाह से लेकर दफ्तर और पार्टियों में भी महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। कार्यक्रम चाहे जो भी हो, साड़ी में हर महिला का लुक काफी खूबसूरत और एलिगेंट लगता है। अपने साड़ी लुक को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं उसी के मैचिंग की ज्वेलरी भी पहनती हैं।

ज्वेलरी के साथ-साथ एक और ऐसी चीज भी है, जिसे साड़ी के साथ मैच करना बेहद जरूरी हो जाता है। वो चीज है ब्लाउज। अगर ब्लाउज साड़ी के मैचिंग का नहीं हो तो लुक खराब हो सकता है। पर, कई बार ऐसा होता है कि साड़ी के मैचिंग का ब्लाउज उपलब्ध नहीं होता। ऐसे में यहां हम आपको 5 ऐसे रंगों के ब्लाउज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर महिला के पास होना बेहद जरूरी हैं। ये पांचों रंग आप हर साड़ी के साथ मैच कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
हर महिला के पास जरूर होने चाहिए इन 5 रंगों के ब्लाउज - फोटो : instagram-Rashmika Mandanna
काला

 काला ब्लाउज सबसे वर्सेटाइल होता है और इसे किसी भी रंग की साड़ी या लहंगे के साथ पहना जा सकता है। यह क्लासिक और एलिगेंट लुक देता है। इसके साथ आप ज्वेलरी भी गोल्ड या सिल्वर दोनों कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
हर महिला के पास जरूर होने चाहिए इन 5 रंगों के ब्लाउज - फोटो : instagram
हरा 

हरे रंग का ब्लाउज भी काफी जरूरी है। यह हल्के और पेस्टल रंगों की साड़ियों के साथ बहुत खूबसूरत लगता है और इसे दुपट्टे या एक्सेसरीज के साथ स्टाइल किया जा सकता है।

4 of 6
हर महिला के पास जरूर होने चाहिए इन 5 रंगों के ब्लाउज - फोटो : instagram
गोल्डन 

 गोल्डन ब्लाउज विशेष अवसरों के लिए परफेक्ट होता है। इसे आप किसी भी साड़ी या लहंगे के साथ पहन सकती हैं। ये आपकी साड़ी या लहंगे को एक रिच और रॉयल टच देता है।
विज्ञापन

5 of 6
हर महिला के पास जरूर होने चाहिए इन 5 रंगों के ब्लाउज - फोटो : instagram-Rashmika Mandanna
लाल

लाल रंग का ब्लाउज बहुत ही आकर्षक होता है। इसे शादी या अन्य खास मौकों पर पहना जा सकता है और यह आपके लुक में ग्लैमर जोड़ता है। इसे आप काली, हरी या पेस्टल रंग की साड़ी के साथ पहन सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हर महिला के पास जरूर होने चाहिए इन 5 रंगों के ब्लाउज - फोटो : instagram
नेवी ब्लू 

 नेवी ब्लू ब्लाउज एक ऐसा विकल्प है जो काले रंग का एक शानदार विकल्प हो सकता है। यह लगभग हर रंग की साड़ी के साथ मेल खाता है और इसे ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों तरह से स्टाइल किया जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें