फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: सही ज्वैलरी से मिलेगा इस दिवाली खूबसूरत लुक, हिना खान-मौनी रॉय से लें इंस्पिरेशन

Thu, 05 Nov 2020 12:41 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
rashmi desai - फोटो : instagram
दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही सभी खरीदारी में लग जाते हैं। ऐसे में कई बार महिलाओं को खुद के लिए समय ही नहीं मिलता। लेकिन इस दिवाली अगर सज-धज कर तैयार होने की ख्वाहिश है तो इसे एक बेस्ट ज्वैलरी के जरिए बड़ी ही आसानी से पूरा किया जा सकता है। आप किसी भी सिंपल सी ड्रेस के साथ ज्वैलरी को मैच कर ट्रेंडी लुक पा सकती हैं। बीटाउन की गर्ल्स को तो सभी फॉलो करते हैं। तो क्यों ना उनकी कुछ तस्वीरों से स्टाइल टिप्स ली जाए। जिसमें वो अपनी ज्वलैरी को फ्लांट करते नजर आ चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
hina khan - फोटो : instagram
हिना खान इस समय छोटे पर्दे की सबसे चर्चित एक्ट्रेस बन गई हैं। वहीं उनका स्टाइल भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। तो क्यों ना उनके इस लुक से कुछ टिप्स ली जाए। सिल्वर ऑक्सीडाइस्ड ज्वैलरी को लेकर अक्सर महिलाएं कंफ्यूज हो जाती हैं। लेकिन आप इस तरह के नेकपीस को आसानी से अपनी सिंपल सी साड़ी के साथ मैच कर आसानी से स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। जो आपको भीड़ में बिल्कुल अलग लुक देगा।
विज्ञापन

3 of 5
mouni roy - फोटो : instagram
वहीं आप मौनी रॉय की तरह सिंपल थ्रेड वर्क वाले ड्रेस के साथ हैवी और लंबे ईयररिंग्स पहन सकती हैं। साथ ही बालों का स्टाइल भी आपके इस ईयररिंग्स को हाईलाइट करने का काम करेगा। तो इस दिवाली सबसे खास दिखने के लिए इनमें से कोई एक स्टाइल जरूर फॉलो करें।

4 of 5
surbhi chandna - फोटो : instagram
अगर आप दिवाली के मौके पर साड़ी पहनने की ख्वाहिश रखती हैं। तो ये स्टाइल भी काफी खूबसूरत लगेगी। एंटिक नेकपीस के साथ हैवी झुमके पूरे लुक में चार चांद लगा देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonam kapoor - फोटो : instagram
वहीं गोल्डन नेकपीस और झुमकों का क्रेज भारतीय महिलाओं के लिए कभी पुराना नही होता। ऐसे में सोनम कपूर की इस सिंपल सी ब्लॉक प्रिंट की रेड एंड व्हाइट साड़ी के साथ पहना गया गोल्डन एंड पर्ल नेकपीस और साथ में झुमका ऑल टाइम फेवरेट है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें