फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Fashion Tips: दिवाली के लिए नए कपड़े खरीदने का नहीं है वक्त, तो इस तरह से पुरानी आउटफिट को दें नया लुक

Sun, 23 Oct 2022 12:29 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पुराने कपड़ों से नया लुक - फोटो : instagram
Diwali Fashion Tips: त्योहारों को लेकर हर कोई उत्साहित होता है। भारत में त्योहार के मौके पर लोग नए कपड़े खरीदते हैं। अच्छे से तैयार होकर पूजा पाठ के बाद त्योहार का जश्न मनाते हैं। प्रकाश पर्व दीपावली मनाई जा रही है। इस साल 24 अक्तूबर को दिवाली है। दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व है। दिवाली और भाई दूज के लिए महिलाओं ने पहले से ही कपड़ों की खरीदारी कर ली होगी। पारंपरिक एथनिक कपड़ों को इस मौके पर लोग पहनना पसंद करते हैं। ऐसे में ट्रेंडी एथनिक कपड़ों को घर ले आते हैं। लेकिन अक्सर त्योहार की अन्य तैयारियों और कामकाज में व्यस्तता के चलते लोग नए कपड़े नहीं खरीद पाते। अगर आप ने भी अब तक अपने लिए दिवाली आउटफिट न खरीदी हो और अब खरीदारी करने बाजार नहीं जा सकते तो आप इस बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं कि दिवाली में क्या नया या अलग पहनें। चिंता करने की जरूरत नहीं, अपना वॉर्डरोब खोलिए, आपके पास कई ऐसे कपड़े होंगे जो नए हैं लेकिन फैशन न होने या कई बार पहन चुके होने के कारण अब आप उसे दीपावली पर नहीं पहनना चाहते। अपने इन्हीं पुराने आउटफिट को नए तरीके से कैरी करके खुद को नया लुक और स्टाइल दे सकते हैं। यहां आपको पुराने कपड़ों को नया लुक देने के आइडिया बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पुराने लहंगे को दें नया लुक - फोटो : instagram
पुराने लहंगे को दें ट्विस्ट

अगर आपके पास लहंगा है, जिसे आप नहीं पहनती तो उसके दुपट्टे को इस्तेमाल कर सकती हैं। स्ट्रेट या अनारकली कुर्ते के साथ कलर कॉम्बिनेशन मैच करके आसानी से एथनिक लुक पा सकती हैं। चाहें तो लहंगे के ब्लाउज को किसी स्कर्ट या साड़ी के साथ मिक्स एंड मैच करके भी पहन सकती हैं। इस तरह आपका नया ड्रेस तैयार हो जाएगा।

Fashion Tips: पुराने लहंगे को घेरदार बनाने के लिए ये टिप्स आएंगे काम
 
विज्ञापन

3 of 5
पुरानी सलवार को करें स्टाइल - फोटो : social media
पुरानी सलवार को दें नया लुक

अपनी किसी पुरानी सलवार को स्कर्ट में बदलकर नई आउटफिट बना सकती हैं। इसके लिए डिजाइन और प्रिंट के मुताबिक सलवार का चयन करके बेल्ट के पास वाले कपड़े को खोल लें। फिर सलवार की सिलाई खोल करें और सभी टुकड़ों को एक साथ रखकर किनारे पर सिलाई मशीन चलाइए। ऊपर से बेल्ट जोड़ लें। अगर सिलाई अच्छे से नहीं आती तो दर्जी से अपनी सलवार को स्कर्ट बनवा लें। इसे क्राॅप टाॅप, ब्लाउज या फिर छोटे कुर्ते के साथ पहन सकती हैं। 

Fashion Tips: पुरानी सलवार से मिलेगा स्टाइलिश लुक, इस तरह करें दोबारा इस्तेमाल
 

4 of 5
साड़ी का रीयूज - फोटो : instagram/janhvikapoor
पुरानी साड़ी को करें दोबारा इस्तेमाल

कोई पुरानी साड़ी है तो उसे दिवाली पर नए तरीके से कैरी करके स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। साड़ी को लहंगे के तरीके से कैरी करके पहन सकती हैं। इसके लिए कई सारे ट्यूटोरियल आपको इंस्टाग्राम या यूट्यूब पर देखने को मिल जाएंगे। चाहें तो पुरानी साड़ी के साथ ब्लाउज की जगह अपना कोई स्टाइलिश टॉप, टीशर्ट या शर्ट पहनकर इंडो-वेस्टर्न लुक अपना सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्लाजो सेट - फोटो : instagram
प्लाजो-शरारा सेट को दें इंडो-वेस्टर्न लुक 

अगर आपके पास कोई एथनिक प्लाजो सेट या शरारा सेट है तो उसमें कुछ ट्विस्ट लाकर नए तरीके से पहन सकती हैं। शरारा या प्लाजो पैंट के साथ अपने किसी ब्लाउज या क्राॅप टाॅप को टीमअप कर सकती हैं। हल्के प्लाजो सेट के साथ अपना कोई हैवी वर्क दुपट्टा पेयर कर सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें