फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2025 Outfit Ideas: इस दिवाली ट्राई करें कुछ खास आउटफिट, लहंगे को भी दे सकती हैं नया रूप

Sun, 19 Oct 2025 06:23 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Diwali 2025 Outfit Ideas:इस दिवाली बोरिंग आउटफिट को बाय-बाय कह के आप अपने लुक को पूरी तरह से बदल सकती हैं। यहां हम आपको उसके कुछ विकल्प दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
इस दिवाली ट्राई करें कुछ खास आउटफिट - फोटो : instagram
Diwali 2025 Outfit Ideas:  दिवाली का मौका होता है खुद को खूबसूरत और स्टाइलिश दिखाने का। ऐसे में हर साल एक जैसे पारंपरिक कपड़े पहनने का ट्रेंड अब काफी पुराना हो चुका है। तो इस बार कुछ नया ट्राई करें और अपने लुक में दें एक ट्विस्ट।

खासकर लहंगा, जिसे आप मॉडर्न स्टाइल के साथ मिक्स एंड मैच कर के नया लुक दे सकती।  इसके अलावा आप कई ट्रेडिशनल आउटफिट्स को भी आज के ट्रेंड्स के साथ जोड़ सकती हैं, जिससे आपका दिवाली लुक बन जाएगा सबसे हटकर।

बस थोड़े से एक्सपेरिमेंट और कुछ स्मार्ट स्टाइलिंग से आप पा सकती हैं परफेक्ट दिवाली लुक, जो आपको न सिर्फ खूबसूरत दिखाएगा बल्कि कॉन्फिडेंट भी बनाएगा। अपने लुक को चेंज करने में ये लेख आपकी मदद करेगा। हम आपको दिखाएंगे कुछ ऐसे आउटफिट, जिसे काफी अलग तरह से स्टाइल किया गया है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
लहंगा विद स्टाइलिश ब्लाउज - फोटो : instagram
लहंगा विद स्टाइलिश ब्लाउज

अगर आप दिवाली के मौके पर लहंगा पहनने का सोच रही हैं तो उसके साथ का ब्लाउज एकदम सिंपल तो कतई न रखें। सिंपल ब्लाउज पहनने का ट्रेंड अब पुराना हो गया है। बल्कि अपने लहंगे के साथ आप हॉल्टर नेक वाला ऐसा ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। इसपर अगर सारा अली के लुक की तरह ही पर्ल का काम होगा, तो आपका लुक और भी कमाल का लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
लहंगा विद श्रग - फोटो : instagram
लहंगा विद श्रग

लहंगे के साथ दुपट्टा पहनने का ट्रेंड भी अब पुराना हो गया है। ऐसे में आप अगर लहंगा कैरी कर रही हैं, तो उसके साथ श्रग पहनें। अगर आपके पास मैचिंग श्रग नहीं है तो आप अपने दुपट्टे को ही अलग स्टाइल में अटैच करके उससे श्रग बना सकती हैं। कई वीडियोज में DIY तरीके से दुपट्टे से श्रग बनाना निखाया जाता है। 

4 of 6
स्कर्ट विद ग्लैमरस टच - फोटो : instagram
स्कर्ट विद ग्लैमरस टच

धोती स्टाइल स्कर्ट आजकल महिलाओं को खूब पसंद आ रही है। ऐसी स्कर्ट के साथ डीप नेक ब्लाउज और उसके ऊपर से श्रग आपके लुक को पूरा करने का काम करेगा। ऐसा आउटफिट कैरी कर रही हैं तो अपने मेकअप को लाइट रखें और बालों को भी अलग अंदाज में स्टाइल करें, ताकि लोग आपको देखते रह जाएं। 
विज्ञापन

5 of 6
को-ऑर्ड सेट - फोटो : instagram
को-ऑर्ड सेट

इस तरह का को-ऑर्ड सेट उन महिलाओं के लिए परफेक्ट माना जाता है, जो हमेशा कंफर्टेबल कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। इसे पहनकर आपको डांस करने में भी किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। इसे खरीदते समय ध्यान रखें कि ऊपर वाली टॉप में अगर हैवी वर्क है तो आप स्कर्ट सिंपल ले सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वेस्टर्न ड्रेस विद जैकेट - फोटो : instagram
वेस्टर्न ड्रेस विद जैकेट

अगर आप दिवाली पार्टी में कहीं वेस्टर्न ड्रेस पहनना चाहती हैं तो उसके साथ ऐसी हैवी जैकेट कैरी करें। इससे एक तो आपका लुक पूरा कवर हो जाएगा और ऐसी ड्रेस में आपका लुक एकदम अलग दिखेगा। इसके साथ बालों को स्ट्रेट करके खुला रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें