Trendy Mehndi Design For Diwali 2025: इस साल 20 अक्तूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में पुरुष और महिलााएं इस दिन खूब अच्छे से सजती और संवरती हैं। ऐसे में दिवाली के मौके पर महिलाएं और लड़कियां हाथों पर मेहंदी भी रचाती है।
अगर आप इस दिवाली जल्दी में हैं या पहली बार मेहंदी लगा रही हैं, तो आपके लिए आसान और सुंदर मेहंदी डिजाइन सबसे बढ़िया विकल्प हैं। सिंपल बेल डिजाइन से लेकर मिनिमलिस्टिक फ्लोरल पैटर्न तक, आजकल सादगी में ही स्टाइल छुपा है।
ऐसे में हम दिवाली के मौके पर कुछ ऐसी डिजाइन लेकर आए हैं, जो देखने में भी काफी खूबसूरत हैं, और इस मौके पर आप अपनी मेहंदी के जरिए भी हैप्पी दिवाली कह सकते हैं। तो आइए बिना देर किए आपको मेहंदी की डिजाइन्स दिखाते हैं।