फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023: दिवाली पर पहनना है कुर्ता तो इन क्रिकेटरों के लुक्स से लें टिप्स, दिखेंगे सबसे हैंडसम

Sun, 12 Nov 2023 08:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप त्योहारों में सबसे स्मार्ट दिखना चाहते हैं, तो आप कुछ क्रिकेटर्स के कुर्ता कलेक्शन से टिप्स ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
Diwali 2023 - फोटो : instagram
Diwali 2023: पितृपक्ष के बाद शुरू हुए नवरात्रि से त्योहारों का सिलसिला शुरू हो गया है। अब करवाचौथ के बाद दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा, जिसका इंतजार लोगों को सालभर रहता है। दिवाली एक ऐसा पर्व है, जिसमें ना सिर्फ घरों की साफ-सफाई की जाती है, बल्कि लोग इसके लिए नए-नए कपड़े खरीदते हैं।

अगर बात करें धार्मिक मान्यता की तो इस दिन भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूरा करके अयोध्या वापस लौटे थे। ऐसे में लोगों ने उनके स्वागत में दीपक जलाए थे, खुशियां मनाई थीं।

इसी के चलते आज भी इस दिन को खास बनाने के लिए लोग घरों को साफ करते हैं, और नए-नए कपड़े पहनकर पूजा करते हैं। लड़कियां तो त्योहार पर अपने लिए एथनिक वियर आसानी से पसंद कर लेती हैं, दिक्कत आती है लड़कों के सामने। उन्हें समझ नहीं आता कि वो कैसे कपड़े पहनें। ऐसे में हम आपको भारतीय क्रिकेटरों के कुछ ऐसे लुक्स दिखाएंगे, जिससे आप टिप्स ले सकते हैं।  
विज्ञापन

2 of 8
Diwali 2023 - फोटो : instagram
रोहित शर्मा

क्रिकेट टीम के कप्तान के एथनिक लुक्स बेहद स्टाइलिश हैं। ऐसे में आप उनसे टिप्स ले सकते हैं। व्हाइट पायजामे के साथ उनका ये हरा कुर्ता लुक बेहद शानदार है। 
विज्ञापन

3 of 8
Diwali 2023 - फोटो : instagram
विराट कोहली

टीम इंडिया के सबसे स्टाइलिश और क्लासी खिलाड़ी विराट कोहली के पास कुर्तों का काफी शानदार कलेक्शन है। ऐसे में आप उनसे टिप्स ले सकते हैं। उनके लुक्स से टिप्स लेकर तो आप कमाल ही लगेंगे। 

4 of 8
Diwali 2023 - फोटो : instagram
रविंद्र जडेजा

रविंद्र जडेजा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आप अगर इनके लुक्स से टिप्स लेना चाहते हैं तो कुर्ता पायजामे के साथ हॉफ जैकेट जरूर पहनें। 
विज्ञापन

5 of 8
Diwali 2023 - फोटो : instagram
केएल राहुल

अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से टीम को कई मैच जिताने वाले केएल राहुल स्टाइल के मामले में भी सबसे आगे हैं। दिवाली के हिसाब से उनका ये चिकनकारी कुर्ता काफी बेहतर विकल्प है। 
विज्ञापन

6 of 8
Diwali 2023 - फोटो : instagram
ईशान किशन

टीम इंडिया के सबसे शरारती खिलाड़ी कहे जाने वाले ईशान किशन का कुर्ता लुक बेहद धमाकेदार होता है। आप उन्हीं की तरह ऐसे स्टाइलिश लुक कैरी कर सकते हैं। इस तरह का लुक कैरी करने के बाद आप सबसे स्मार्ट लगेंगे।
विज्ञापन

7 of 8
Diwali 2023 - फोटो : instagram
शुभमन गिल

टीम इंडिया के धमाकेदार बल्लेबाज शुभमन गिल टीम के काफी स्टाइलिश क्रिकेटर हैं। उनके एथनिक बेहद कमाल के होते हैं। आप चाहें तो इसी तरह का लाल कुर्ता पायजामा दिवाली के त्योहार पर पहन सकते हैं। ये भाई दूज के लिए भी एक बेहतर ऑप्शन है।
विज्ञापन

8 of 8
Diwali 2023 - फोटो : instagram
हार्दिक पांड्या

अगर आप चाहें को हार्दिक के जैसा हैवी वर्क वाला कुर्ता कैरी कर सकते हैं। ये देखने में काफी क्लासी लगता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें