लाइट पिंक कलर की खूबसूरत फ्लोरल साड़ी में कटरीना किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। साड़ी को कैरी करने का स्टाइल और साथ में मैचिंग की बेल्ट साड़ी को बिल्कुल माडर्न वियर बना रही हैं। अगर लड़कियों को इस दिवाली एथिनिक वियर ट्राई करना हो तो कटरीना का ये स्टाइल परफेक्ट है। फुल स्लीव का ब्लाउज, लांग इयरिंग, स्मोकी आईज और न्यूड लिप कलर ने कटरीना का लुक पूरा किया है।