फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस करवाचौथ आलिया से लेकर सोनम कपूर का साड़ी लुक करें ट्राई, सेलिब्रिटी जैसी लगेंगी आप

Wed, 16 Oct 2019 10:14 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
करवाचौथ आने वाली है। इस त्यौहार को लेकर सभी महिलाएं उत्सुक रहती हैं। सज संवरकर शाम को सभी महिलाएं पति के लिए पूजा करती हैं। इस व्रत में खास होता है महिलाओं का श्रृंगार इसलिए करवाचौथ की तैयारियां इतने दिन पहले से ही शुरू हो जाती हैं। अपने श्रृंगार और लुक को लेकर आपको परेशान होने की जरूरत नहीं का क्योंकि हम आपके लिए सिंपल-सोबर, क्लासी और हटके हर तरह के लुक लाएं हैं, जिनसे आपको करवाचौथ में तैयार होने का अच्छा आइडिया मिल जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 6
नेहा धूपिया का साड़ी स्वैग देखते ही बनता है। पेस्टल रंग की इस साड़ी के साथ नेहा ने सिल्वर नेकपीस और कड़ा पहना है। करवाचौथ पर ये क्लासी लुक आप भी कैरी कर सकती हैं, बस शॉपिंग करते वक्त साड़ी और ज्वेलरी ढूढ़ने में थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन

3 of 6
साड़ी और सूट छोड़कर कुछ हटके पहनने की सोच रही हैं तो घाघरा और कुर्ता बेस्ट विकल्प हैं। प्रिंटेड वाइट ऑउटफिट में तापसी पन्नू का गरबा लुक आपका करवाचौथ लुक भी बन सकता है। इस तरह के अटायर के साथ आप वाइट दुपट्टे की जगह कलरफुल दुपट्टे का संयोजन करके अपना रंगीन लुक तैयार कर सकती हैं। 

4 of 6
सोनम कपूर अपने स्टाइल एक्सपेरिमेंट से हमेशा सबको चौंका देती हैं। हालांकि, स्टाइल के साथ जब भी कुछ नया करती हैं तो एक अच्छी सीख मिलती है। आप भी फुल पफ स्लीव्स क्रॉप ब्लाउज के साथ साड़ी ट्राई कर सकती हैं। आजकल फ्लोरल साड़ी ट्रेंड में है। इसके साथ शर्ट या कूल टॉप मैच किया जा सकता है, जो आपको क्लासी लुक देगा।
विज्ञापन

5 of 6
रस्टी रेड प्रिंटेड साड़ी में आलिया भट्ट का सादगी भरा लुक बहुत ही प्यारा है। आलिया ने लुक की सादगी बनाए रखने के लिए साड़ी के साथ ऐक्सेसरीज में सिर्फ झुमका पहना है। खुले बाल और लाइट मेकअप करके आप भी खूबसूरत लुक पा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऑफ शोल्डर फुल स्लीव वेल्वेट टॉप के साथ श्रुति हसन ने ब्लैक और गोल्डन सिल्क साड़ी पहनी है। आने वाले सभी त्योहार हल्की सर्दियों में पड़ रहे हैं, जिसके हिसाब से यह लुक परफेक्ट रहेगा। ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी के साथ मिनिमल मेकअप करके आप खूब जचेंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें