फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divyanka Tripathi: दिव्यांका त्रिपाठी ने लाल सूट में दिखाई ऐसी अदाएं, फैंस हो गए क्रेजी

Tue, 18 Jan 2022 03:33 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
divyanka tripathi - फोटो : instagram
दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे की चहेती एक्ट्रेस हैं। जिनका एथिनिक लुक फैंस को भाता है। ऐसे में दिव्यांका भी बखूबी जानती हैं फैंस का दिल चुराना। वो अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने खूबसूरत लुक की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। पिछले दिनों बॉस लेडी लुक में तस्वीर पोस्ट करने के बाद अब वो एक बार फिर अपने देसी लुक के हर किसी का दिल चुरा रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
divyanka tripathi - फोटो : instagram
दिव्यांका त्रिपाठी ने अभी इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है। जिसमे वो सुर्ख लाल रंग के कुर्ते में पोज दे रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन भी लिखा है। सुर्ख लाल रंग के कुर्ते पर गोल्डन कलर का गोटा वर्क किया गया है। पूरे कुर्ते पर गोटा से आड़ी तिरछी डिजाइन बनाई गई है। वहीं थ्री फोर्थ स्लीव के साथ जूल नेकलाइन इसकी खासियत है। 
विज्ञापन

3 of 5
divyanka tripathi - फोटो : instagram
वहीं दिव्यांका ने इस गोटा वर्क कुर्ते के साथ फ्लेयर वाला पलाजो मैच किया है। वहीं दुपट्टे पर भी गोटा से वर्क किया हुआ है। मिसेज दहिया ने इस शानदार कुर्ते को लाल रंग की लिपस्टिक और साइड पार्टीशन लाइट वेवी बालों के साथ परफेक्ट लुक दिया है।

4 of 5
divyanka tripathi - फोटो : instagram
वहीं दिव्यांका ने इस लाल कुर्ते को गोल्डन झुमके और लाल बिंदी के साथ पेयर किया है। दिव्यांका ने अभी हाल ही में बॉस लेडी लुक में तस्वीरें साझा की थी। जिसमे उनका सल्ट्री लुक देखने को मिला। पिंक एंड ब्लू कलर के ब्लेजर के साथ पिंक ब्रा में वो काफी स्टाइलिश दिख रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
divyanka tripathi - फोटो : instagram
दिव्यांका त्रिपाठी खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के फिनाले तक पहुंची थी। इसके अलावा वो वीडियो सॉन्ग में नजर आ चुकी हैं।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें