फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divyanka Tripathi : साड़ी में दिव्यांका त्रिपाठी के बेस्ट लुक्स, आप भी डालें एक नजर

Mon, 27 Mar 2023 12:21 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी स्टाइलिश तरीके से साड़ी पहनने के तरीके तलाश कर रहीं हैं तो दिव्यांका के लुक्स देखकर आपकी तलाश खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
1 of 7
Divyanka Tripathi - फोटो : instagram
Divyanka Tripathi : साड़ी एक ऐसा परिधान है जिसे आप पूजा-पाठ में, त्योहारों पर, शादियों में यहां तक की ऑफिस तक में पहन कर जा सकती हैं। इसमें आप खूबसूरत तो दिखेंगी ही बल्कि अलग तरीके से साड़ी कैरी करने पर आप स्टाइलिश भी दिख सकती हैं। आज का फैशन ट्रेंड भले ही कितना ही बदल गया हो, पर साड़ी हमेशा से ही एवरग्रीन है। आज के समय में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो अक्सर साड़ी पहनें देखी जाती हैं। इन्हीं में टीवी की फेमस बहु कही जाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी भी शामिल हैं। उनके साड़ी लुक बेहद कमाल के होते हैं।

अगर आप भी स्टाइलिश तरीके से साड़ी पहनने के तरीके तलाश कर रहीं हैं तो दिव्यांका के लुक्स देखकर आपकी तलाश खत्म हो जाएगी। दिव्यांका साड़ी लुक में काफी ग्लैमरस लगती हैं। उनका हर साड़ी लुक बेहद कमाल का होता है तो आइए देर ना करते हुए आपको अभिनेत्री के बेस्ट साड़ी लुक दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Divyanka Tripathi - फोटो : instagram
रेड साड़ी में दिखा इंडियन अवतार

एक्ट्रेस का ये लुक लोगों को बेहद पसंद आया था। ये लुक उन्होंने करवाचौथ पर कैरी किया था। नई दुल्हनें इनके इस लुक को कैरी कर सकती हैं। बालों को हल्का कर्ल करते हुए एक्ट्रेस ने रेड लिपस्टिक भी लगाई थी। हाथों में चूड़ियां उनके लुक को और प्यारा बना रहीं थीं। 
विज्ञापन

3 of 7
Divyanka Tripathi - फोटो : instagram
येलो और ब्लैक साड़ी में एक्ट्रेस का प्यारा लुक

स्लीक बन बनाते हुए दिव्यांका ने पीले और काले रंग की साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने पीले रंग का ही चोकर पहना था, जो उनके लुक को कंप्लीट कर रहा था। 

4 of 7
Divyanka Tripathi - फोटो : instagram
साड़ी में एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

ब्लैक रंग की रेडीमेड साड़ी दिव्यांका का अंदाज काफी ग्लैमरस लग रहा था। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने बालों में पोनीटेल बनाई थी और कानों में ईयररिंग्स पहने थे। 
विज्ञापन

5 of 7
Divyanka Tripathi - फोटो : instagram
रेड और व्हाइट साड़ी में एक्ट्रेस

इस तरह की साड़ी को पश्चिम बंगाल में पहनी जाती है। जिसे एक्ट्रेस ने काफी खूबसूरत तरह से कैरी किया था। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने बालों को कर्ल किया था। 
विज्ञापन

6 of 7
Divyanka Tripathi - फोटो : instagram
लाइट पिंक साड़ी में दिव्यांका

एक्ट्रेस का ये अंदाज काफी प्यारा लग रहा था। लाइट पिंक साड़ी के साथ उन्होंने ब्लू रंग का ब्लाउज पहना था। वहीं उनके खुले बाल उनके लुक को और खूबसूरत बना रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Divyanka Tripathi - फोटो : instagram
स्टाइलिश ब्लाउज के साथ सिंपल साड़ी

इस तरह के ब्लाउज आज के समय में वैसे भी ट्रेंड में है। एक्ट्रेस का ये लुक काफी स्टाइलिश था। इसके साथ उन्होंने गले में एक पेंडेंट सेट पहना था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें