फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Look Beautiful Without Makeup : बिना मेकअप के दिखना है खूबसूरत तो फॉलो करें ये टिप्स

Mon, 27 Mar 2023 10:07 AM IST
श्रुति गौड़ कन्वर्जेन्स डेस्क, अमर उजाला

सार

 आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनको फॉलो करके आप सेलिब्रिटीज जैसा निखार पा सकती हैं वो भी बिना ज्यादा रुपये खर्च किए। 
विज्ञापन
1 of 6
face
Look Beautiful Without Makeup : आज के समय में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। खूबसूरत दिखने के लोग पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। इतना ही नहीं लड़कियां हजारों के मेकअप प्रोडक्ट खरीदती हैं। पर, कई बार केमिकल वाले मेकअप प्रोडक्ट सीधा आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं। केमिकल वाले प्रोडक्ट को लगाने से चेहरे पर पिंपल्स होने लगते हैं। अगर आप इन्हें छोड़ कर घरेलू नुस्खे अपनाकर खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो इसमें आज हम आपकी मदद करेंगे।

दरअसल, आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनको फॉलो करके आप सेलिब्रिटीज जैसा निखार पा सकती हैं वो भी ज्यादा रुपये खर्च किए बिना। आपको ऐसा निखार पाने के लिए किसी तरह के मेकअप की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ सही खानपान, फिटनेस, त्वचा की देखभाल आदि की मदद से आप निखरती त्वचा पा सकती हैं। तो आइए देर ना करते हुए आपको इन टिप्स के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
healthy food - फोटो : Pixabay
डाइट में शामिल करें हेल्दी चीजें

बिगड़ी हुई लाइफ स्टाइल का सीधा असर आपकी स्किन पर पड़ता है। इसलिए अपनी डाइट में पौष्टिक तत्वों से भरपूर आहार को शामिल करें। इसके लिए आप अपनी डाइट में प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स से भरे फूड को शामिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
drink water - फोटो : istock
बढ़ाएं पानी की मात्रा

गर्मियों के समय में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है। इसलिए इस मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। इससे स्किन से जुड़ी कई परेशानियां दूर होंगी। सामान्य तौर पर एक व्यक्ति को दिन में सात से आठ गिलास पानी पीना चाहिए। 

4 of 6
sleeping - फोटो : istock
लें पूरी नींद

अगर आप कम नींद लेंगी तो इसका असर आपके चेहरे पर दिखेगा। कोशिश करें कि कम से कम सात घंटे की नींद लें। इससे आपकी स्किन ग्लोइंग दिखेगी।
विज्ञापन

5 of 6
skin care - फोटो : istock
स्किन केयर का रखें ध्यान

भले ही आप पार्लर ना जाती हों, पर घर पर ही नियमित रूप से क्लीनिंग, मॉश्चराइजिंग, स्क्रबिंग, टोनिंग करती रहें। घर से बाहर निकलते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
stress - फोटो : istock
तनाव को कहें बाय-बाय

तनाव आपके शरीर में कई तरह की परेशानियों को जन्म देता है। इसकी वजह से ही डार्क सर्कल होने लगते हैं। इसलिए तनाव को मैनेज करें और प्लानिंग से काम करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें