फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा पाटनी ने फिर दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज, मरून रंग के शार्ट ड्रेस में पार्टी करती आईं नजर

Fri, 13 Mar 2020 12:06 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : instagram
दिशा पाटनी स्टाइलिश होने के साथ ही काफी बोल्ड भी हैं। अक्सर ही वो अपने ग्लैमरस लुक में नजर आ जाती हैं। चाहे वो ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्राफ के साथ आउटिंग हो या कोई पार्टी हर बार उनका स्टनिंग लुक दिख ही जाता है। कल रात मुंबई में हुई फिल्म मलंग की सक्सेस पार्टी में पहुंची दिशा अपने चहेते ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। जिसे देख हर कोई उनके लुक की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा है।


 
विज्ञापन

2 of 5
disha patani - फोटो : instagram
फिल्म मलंग की सफलता की पार्टी में पहुंची दिशा पाटनी ने मरून रंग की शार्ट ड्रेस कैरी की थी। फुल स्लीव और डीप राउंड नेक बॉडीकॉन ड्रेस में दिशा का लुक कमाल दिख रहा था। वहीं इस शानदार ड्रेस के साथ स्ट्रैपी ब्लैक रंग की हील मैच की गई थी।


 
 
विज्ञापन

3 of 5
disha patani - फोटो : instagram
बालों में लाइट कर्ल और मरून शेड के आई मेकअप के साथ दिशा का परफेक्ट फिगर तारीफें बटोरने के लिए काफी था। इस सक्सेस पार्टी में पहुंचे आदित्य रॉय कपूर ने दिशा के साथ  पेयर करते हुए मरून रंग की टीशर्ट पहनी थी। जिसमें वो हमेशा की तरह हैंडसम नजर आ रहे थे। 
 

 

4 of 5
दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मलंग फिल्म 7 फरवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अब तक 60 करोड़ कमा लिए हैं और अभी इसका सिलसिला जारी है। फिल्म की कामयाबी की खुशी में इस पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें टीम के सारे सदस्य पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anil kapoor - फोटो : instagram
वहीं पार्टी में पहुंचे अनिल कपूर कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क पहने नजर आए। अनिल कपूर भी फिल्म मलंग का हिस्सा है और पार्टी में पहुंचे थे। नीले रंग की टीशर्ट और काले रंग की जींस पहने अनिल मुंह पर गुलाबी रंग का मास्क लगाए दिखे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें