फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा ने पहना न्यूड शेड का जिमवियर, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

Thu, 12 Mar 2020 02:40 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा अपने ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाती हैं। फिर वो कोई इवेंट हो या पार्टी मलाइका अपने बोल्ड लुक से कोई समझौता नहीं करती हैं। टीवी पर आ रहे रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में वो हर बार ग्लैमरस लुक में शो को जज करते दिख रहीं हैं। आज मुंबई में जिम जाते हुए स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा का जिमवियर इतना ग्लैमरस था कि उसे देखकर यूजर कमेंट करते नजर आ रहें हैं।


 
विज्ञापन

2 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
मुंबई में जिम जाते हुए स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा ने न्यूड कलर का बॉडी हगिंग वियर पहन रखा था। जिसमें टैंक टॉप के साथ टाइट बॉटम वियर था। इस स्पोर्ट्स वियर में मलाइका की परफेक्ट फिगर साफ नजर आ रही थी। 
 


 
विज्ञापन

3 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
न्यूड शेड के इस जिमवियर को देख यूजर तरह-तरह के भद्दे कमेंट कर रहें हैं। कुछ ने मलाइका के परफेक्ट कर्व की तारीफ की है तो बहुत से लोग पूछ रहें हैं कि कुछ पहना भी है कि नहीं? 
 

4 of 5
katrina kaif - फोटो : instagram
लगता है कि न्यूड शेड का जिमवियर इस समय नया ट्रेंड है क्योंकि हमेशा फिट रहने वाली कटरीना कैफ ने भी न्यूड शेड के जिम वियर में अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें उनका लुक काफी हॉट नजर आ रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
यूजर्स कुछ भी कहें लेकिन मलाइका ग्लैमरस अंदाज से अपने फैंस का दिल जीतने में हर बार कामयाब होती हैं। पिछले दिनों पर्पल पिंक कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस और बलून शेप स्लीव के साथ हाई बन में उनका फोटोशूट तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें