फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Patani: ब्वॉयफ्रेंड संग दिशा पाटनी ने लिफ्ट की तस्वीरें कर दी शेयर, कपड़े में लगी थी इन जगहों पर डोरियां

Fri, 23 Dec 2022 04:42 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा पाटनी सिजलिंग लुक के साथ कभी समझौता नहीं करतीं। समुंदर किनारे बिकिनी पहनकर जब भी वो तस्वीरें साझा करती हैं। फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं। केवल बिकिनी ही नहीं दिशा कैजुअल आउटिंग के लिए भी काफी सेसी कपड़े पहने दिखती हैं। इन दिनों टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप की खबरों और नए रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरों की वजह से वो चर्चा में हैं। एक बार फिर दिशा ने तस्वीरें साझा की है। जिसमे उनके साथ खास दोस्त भी मौजूद हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : instagram
लिफ्ट में ली गई सेल्फी में दिशा पाटनी के साथ रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर एलेक्स भी हैं। दरअसल, दिशा पाटनी दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थीं। जहां दोनों ने कपड़ों के साथ ट्विनिंग की थी। जिसकी तस्वीरें सामने आने के बाद एक बार फिर लोग दिशा पाटनी और एलेक्जेंडर की दोस्ती की चर्चा कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : instagram
बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के लिए  दिशा पाटनी ने अपने स्टाइल गेम को एक लेवल ज्यादा रखा है। बेहद बोल्ड कट्स और डिजाइन वाली ड्रेस पहन वो इस पार्टी में शरीक हुई थीं। दरअसल, दोस्त के साथ दिशा ने ब्लैक कलर की ड्रेस को ट्विन किया था। जिसकी टाइट फिटिंग और नी लेंथ डिजाइन थी। लेकिन ये ड्रेस केवल इतनी सी डिजाइन से नहीं बोल्ड थी बल्कि इसमे लगे कट्स इसे ग्लैमरस बना रहे थे। 

4 of 5
दिशा पाटनी,अलेक्जेंडर एलेक्स एलिक - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा पाटनी की इस टाइट फिटिंग ड्रेस में कमर और बस्ट एरिया के साथ ही थाईज के पास कट्स लगे थे। जिसमे डोरियों की क्रिसक्रॉस पैटर्न और लैस डिटेलिंग जोड़ी गई थी। वहीं फुल स्लीव पर भी क्रिसक्रॉस पैटर्न बना था। साथ में ऑफ शोल्डर नेकलाइन इस ड्रेस में ऊम्फ फैक्टर क्रिएट कर रही थी। दिशा ने इस गॉर्जियस ड्रेस के साथ फर वाले श्रग को कैरी किया था। एस्मेट्रिक हेमलाइन वाली ड्रेस के साथ दिशा ने बालों को वेवी कर्ल स्टाइल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा ने अपने इतने ओह सो बोल्ड लुक को मिनिमम ग्लॉसी मेकअप के साथ मैच किया था। जबकि सिल्वर स्ट्रैपी और ब्लैक हील्स में वो कमाल की दिख रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें